पंजाब: देर रात विस्‍फोट से हिला अमृतसर, दो की मौत, 5 घायल

अमृतसर। पंजाब केअमृतसर शहर का लवकुश नगर सोमवार देर शाम तेज धमाके से थर्रा उठा। लव-कुश नगर में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक ढाई वर्ष का बच्चा भी है। धमाके में मरने वालों की पहचान रतन लाल और राजिंदर कुमार के तौर पर हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब: देर रात विस्‍फोट से हिला अमृतसर, दो की मौत, 5 घायल

जानकारी के अनुसार जिस घर में धमाका हुआ है, वह मंजीत सिंह का घर है। इसी घर के साथ गुरनाम सिंह रहता है। दोनों आपस में समधी है। मंजीत सिंह कैंटोनमेंट थाने में होम गार्ड तैनात है। थाना कैंटोनमेंट ने कुछ दिन पहले अपने थाने की सफाई करवाई थी। थाने में रखे कबाड़ को पिछले दो दिन से मंजीत सिंह घर लेकर आ रहा था लेकिन घर छोटा होने के कारण मंजीत सिंह ने कबाड़ अपने समधी गुरनाम के घर रख दिया था। इस कबाड़ में बड़े पैमाने पर पटाखे और आतिशबाजी थी। इसी में सोमवार को सफाई के दौरान धमाका हो गया।

जब धमाका हुआ, उस समय इस घर के साथ रहने वाले रतन लाल अपने पोते के साथ अपने घर के बाहर खड़े थे। जैसे ही धमाका हुआ, रतन लाल ने अपना पोता दूर फेंक दिया लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं धमाके में मारा गया राजिंदर कुमार मल्लियां गांव से आया था। वह इस कबाड़ को साफ कर रहा था। पुलिस ने पांच घायलों की पहचान माहला निवासी शुभम, होमगार्ड का जवान गुरनाम सिंह, मजीत कौर, यश कुमार, अभिषेक कुमार (ढाई साल) के रूप में बताई है।

राजिंदर ने ग्रनेड से निकाली थी पिन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब रतनलाल और राजिंदर स्क्रैप को छांट रहे थे तो एक पुराना ग्रनेड उनके हाथ लग गया था। राजिंदर ने ग्रनेड को देखा और उसकी पिन निकाल दी। देखते ही देखते धमाका हो गया और चारों तरफ सन्नाटा छा गया। इलाके में भगदड़ मच गई और सभी धमाके वाली जगह पर पहुंचने लगे।

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खेद जताते हुए ट्वीट भी किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अमृतरसर के पुतलीघर इलाके में हुए हादसे में 2 की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। मैंने पंजाब पुलिस को मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया है। पुलिस हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। मृतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+