'सोनाक्षी सिन्‍हा में रामायण का कम ज्ञान दुनिया का अंत नहीं', मुकेश खन्ना की टिप्पणी पर बोले 'दुर्योधन'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर 'रामायण' के ज्ञान को लेकर की गई मुकेश खन्ना टिप्पणी पर इन दिनों खूब रिएक्शन आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने भी मुकेश खन्ना के बयान पर सवाल उठाया है। पुनीत इस्सर ने एक बातचीत में कहा कि अगर सोनाक्षी सिन्हा महाकाव्य से एक तथ्य नहीं जानती तो उससे दुनिया खत्म नहीं हो जाती है, मुकेश खन्ना को ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

मुकेश खन्ना की टिप्पणी पर मचा बवाल

मुकेश खन्ना की टिप्पणी पर मचा बवाल

मुकेश खन्ना इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा पर किए गए तंज को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन है, इस बीच दूरदर्शन पर लोकप्रिय पौराणिक शो 'रामायण' और 'महाभारत' के री-टेलीकास्ट से लोगों में फिर से पूराना यादें ताजा हो गई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा, ऐसे शो के री-टेलीकास्ट से से सोनाक्षी सिन्हा जैसे युवाओं को पौराणिक गाथाओं और संस्कृति के बारे में ज्ञान मिलेगा।

'महाभारत' में दुर्योधन ने दिया जवाब

'महाभारत' में दुर्योधन ने दिया जवाब

मुकेश खन्ना की इस टिप्पणी के बाद से टीवी जगत में खलबली मची हुई है, पिता शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई लोग सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए हैं। इस मामले पर 'महाभारत' में दुर्योधन का रोल करने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर का भी रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, अगर सोनाक्षी महाकाव्य से एक तथ्य नहीं जानती तो दुनिया खत्म नहीं हो जाती, मुकेश खन्ना को और अधिक अनुग्रह दिखाना चाहिए था।

फल लगने पर पेड़ को झुक जाना चाहिए

फल लगने पर पेड़ को झुक जाना चाहिए

पुनीत इस्सर ने आगे कहा कि, सोनाक्षी सिन्हा एवीएम की छात्रा हैं और मेरे बच्चे भी वहां गए हैं। अगर सोनाक्षी केबीसी में पूछे गए रामायण के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं तो इसका मतलब यह नहीं कि दुनिया खत्म हो गई है, किसी की इतनी निंदा क्यों करनी चाहिए। इस उम्र में आपको और सुशोभित होना चाहिए, जब पेड़ में फल लगते हैं तो वह उसे झुक जाना चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाई थी फटकार

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाई थी फटकार

बता दें कि मुकेश खन्ना की ट्विप्पणी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कुछ दिन पहले उन्हें फटकार लगाया था। शत्रुघ्न ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि किसी को रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं देने से कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। सबसे पहली बात ये है कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?'

क्या है मामला?

क्या है मामला?

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह को रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि महाभारत और रामायण का फिर से प्रसारण उन कई लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जिन्होंने पहले यह शो नहीं देखा है। इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारे पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

यह भी पढ़ें: अब ऐसे दिखने लगे हैं रामायण के 'जामवंत', लॉकडाउन के चलते देश के इस राज्य में फंसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+