अब ऐसे दिखने लगे हैं रामायण के 'जामवंत', लॉकडाउन के चलते देश के इस राज्य में फंसे

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। इस अवधि में दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखने के लिए दूरदर्शन पर 90 के दशक के पुराने शोज का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इनमें रामायण और महाभारत जैसे आध्यात्मिक शोज को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान इन शोज का सोशल मीडिया पर भारी क्रेज दिख रहा है। जिसके चलते डीडी नेशनल ने टीवी रेटिंग की दुनिया में इतिहास रच दिया है। इस बीच खबर आई है कि रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय उत्तर प्रदेश के भदोही में फंसे हुए हैं।

मुंबई के नालासपोरा में रहते हैं

मुंबई के नालासपोरा में रहते हैं

जानकारी के मुताबिक राजशेखर मुंबई के नालासपोरा में रहते हैं। वह कुछ दिनों पहले भदोही में अपने गांव आए थे। लेकिन उसी समय देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने गांव में रहकर ही लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वापस मुंबई लौट सकें। राजशेखर ने रामायण में जामवंत के अलावा श्रीधर का किरदार भी निभाया था।

पढ़ाई के दौरान ही अभिनय से जुड़े

पढ़ाई के दौरान ही अभिनय से जुड़े

बता दें श्रीधर वही हैं, जो राज्याभिषेक के लिए मुनि वशिष्ट को निमंत्रण देते हैं और राम के राज्याभिषेक के समय सारी औपचारिकताएं पूरी करते हैं। राजशेखर पढ़ाई के दौरान ही अभिनय से जुड़ गए थे। वह उस वक्त कॉलेज में थे जब वह रंगमंच से जुड़े। इसके अलावा बनारस में पढ़ाई करते समय वह रामनगर की मशहूर रामलीला में भी हिस्सा लिया करते थे।

राजशेखर को जामवंत का किरदार मिला

राजशेखर को जामवंत का किरदार मिला

किसी रामलीला के दौरान ही उनपर रामनंद सागर की नजर पड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने रामायण से जुड़ने का उन्हें ऑफर दे दिया। इस ऐतिहासिक सीरियल में राजशेखर को जामवंत का किरदार मिला था। बेशक राजशेखर का चेहरा ढका हुआ था लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी बुलंद आवाज से एक अलग ही पहचान बनाई। इन दिनों राजशेखर तमाम धार्मिक मंचों पर आध्यात्म की बारीकियां सिखाते दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+