पुणे: शातिर तरीके से रिश्वत लेने वाली महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल
पुणे। Pune woman traffic cop suspend पुणे ट्रैफिक पुलिस (Pune Traffic Police) की एक महिला कॉन्सटेबल को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। महिला कॉन्सटेबल पर ये कार्रवाई तब हुई, जब उसका रिश्वत लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर ये वीडिया छाया रहा। मामला जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो ना सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया बल्कि आगे की जांच भी शुरू कर दी गई।

15 दिसंबर की है घटना
पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर की है, जब पिंपरी कैंप इलाके में ये महिला पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गई।
क्या था वीडियो में
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पिंपरी कैंप के साईं चौक इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी ने एक स्कूटी सवार लड़की को रोक लिया था। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और आखिर में स्कूटी वाली लड़की ने बड़े शातिर तरीके से महिला पुलिसकर्मीक की पैंट की पॉकेट में पैसे रख दिए। इस दौरान वहां पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वहां सभी की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की, लेकिन कैमरे की नजरों से वो बच नहीं पाई। महिला ट्रैफिल पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार लड़की को खुद ये कहा कि वो उसकी जेब में चुपके से पैसे रख दे।












Click it and Unblock the Notifications