पुणेः सातवीं मंजिल की बालकनी से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत

पुणे: रविवार को पुणे में बहुमंजिला इमारत के सातवें माले से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना कोंढवा बुद्रुक इलाके के पास शांति नगर सोसायटी में हुआ। बच्ची फ्लैट की गैलरी में खेल रही थी, गैलरी का शीशा निकला हुआ था। मृत बच्ची का नाम मिती है। शांतिनगर सोसायटी में स्थित इस इमारत की गैलरी के शीशों में काली फिल्म लगाने का काम चल रहा है। ऐसे में सातवें माले के फ्लैट नंबर 702 की गैलरी का शीशा ब्लैक फिल्म लगाने के लिए निकाल रखा था। जिससे बच्ची खेलते हुए गिर गई।

Pune: Two year old girl falls to death from open balcony of 7th floor

बच्ची मिती जैन खेलते हुए गैलरी में पहुंची और अचानक वहां से गिर गई। बच्ची के परिजन और सोसायटी के लोग गिरकर घायल हुई बच्ची को लेकर भारती विद्यापीठ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता पांच महीने पहले ही इंदौर से यहां शिफ्ट हुए थे। रविवार को जब ये हादसा हुआ तो बच्ची के माता-पिता घर पर ही थे। बुखार के चलते बच्ची के पिता कमरे में आराम कर रहे थे और मां रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते हुए गैलरी में चली गई और हादसे का शिकार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+