डेंगू की इलाज के लिए खोज ली गई दवा, बस एक इजेंक्शन से हो जाएगा ठीक
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। डेंजरस डेंगू की दहशत में जी रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। वैक्सीन बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम ने डेंगू की इलाज के लिए जैविक दवा (मोनोक्लोनल एंटीबडी) तैयार कर ली है। कंपनी का दावा है यह दवा डेंगू के चार सीरोटाइप (DEN-1, DEN-2, DEN-3 and DEN-4) से लड़ने में सक्षम है। सीरम इंस्टीट्यूट अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 'फास्ट ट्रैक अप्रूवल' की तैयारी में है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>बस एक बार सरकार से मंजूरी मिल जाए उसके बाद डेंगू पीडि़तों को इंजेक्शन के रूप में यह दवा आराम से दी जा सकेगी। इस दवा के एक डोज की कीमत 5 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक होगी। लेकिन सबसे अच्छी बात यह होगी कि इस दवा का एक ही डोज इलाज के लिए काफी होगा।
कंपनी
के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा कि सीरम ने अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी विस्तेरा के साथ मिलकर इस दवा को तैयार किया है। उम्मीद है कि मंजूरी मिलने के एक साल के अंदर-अंदर इसे बाजार में उतार दिया जायेगा।











Click it and Unblock the Notifications