पुलवामा पर डोजियर: ये है पाक के आतंकी मंसूबों का काला सच

नई दिल्ली। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले को लेकर तैयार किया गया डोजियर भारत ने पाकिस्तान को सौंप दिया है। पुलवामा हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने किस तरह अंजाम दिया था, इसके सारे सबूत डोजियर में मौजूद हैं। भारत ने ये डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा है। इस डोजियर में बताया गया है कि जैश ने किस तरह पाकिस्तान की धरती पर पुलवामा हमले की पूरी साजिश रची थी। इस डोजियर से पाक के झूठ पोल एक बार खूल गई है।

पुलवामा पर पाकिस्तान को सौंपे गए डोजियर

पुलवामा पर पाकिस्तान को सौंपे गए डोजियर

पाकिस्तान को सौंपे गए डोजियर में जैश के आतंकी अब्दुल आदिल डार के वीडियो के बारे में भी बताया गया है। वीडियो में जैश का आतंकी दार हमले की बात कर रहा है, जिससे साबित होता है कि पाकिस्तान के संरक्षण में पल रहे इस आतंकी संगठन का पुलवामा में हाथ है। सूत्रों के अनुसार, डोजियर में आतंकवादी कामरान की फोन से हुई बातचीत भी शामिल है।

जैश ने ली थी पुलवामा हमले की जिम्मेदारी

जैश ने ली थी पुलवामा हमले की जिम्मेदारी

आतंकी कामरान को सुरक्षाबलों ने पुलवामा एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। भारत ने बताया है कि कामरान पाकिस्तान में जैश के हैंडलर्स के साथ संपर्क में था, इसका सारा सबूत है। जैश में आतंकियों को भर्ती और हमले में इस्तेमाल की गई कार के मालिक सज्जाद भट की पूरी जानकारी भी डोजियर में दी गई है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से जैश के ठिकानों पर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पाक लगातार इनकार करता रहा है।

पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे

पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे

जैश ने सज्जाद का एक पोस्टर भी जारी किया था जिसमें कहा गया था कि वह उसी फिदायीन यूनिट में शामिल हुआ था जिसने पुलवामा हमले को अंजाम दिया था। पाक को सौंपे गए डोजियर में ये सारी बातें मौजूद हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया था और भारतीय पायलट का फोटो शेयर किए जाने पर कड़ा विरोध जताया था। बता दें कि मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश के ठिकानों पर बमबारी कर उनको तहस-नहस कर दिया था। भारत की तरफ से ये कार्रवाई पुलवामा हमले के 12 दिनों बाद की गई थी। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाक संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+