J&K: पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए 7 कश्मीरी नागरिक, अब्दुल्ला ने कहा, 'यह नरसंहार है'

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में जहूर अहमद ठोकर भी है, जो पिछले साल जुलाई में सेना के कैंप से फरार होकर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं इसके साथ मुठभेड़ स्थल के समीप एकत्रित हुई उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा की गई कथित गोलीबारी में 7 नागरिकों की मौत हो गई है। नागरिकों की मौत को जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने नरसंहार बताया है।

लोग सेना के वहानों पर चढ़ने लगे

लोग सेना के वहानों पर चढ़ने लगे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह सिर्नू गांव में हुई जब सुरक्षाबलों ने सेना से भागे हुए जहूर अहमद ठोकेर समेत तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिला थी। जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही ठोकेर के मुठभेड़ में फंसे होने के बारे में खबरें फैली तो लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर जुटना शुरू कर दिया। ठोकर इसी गांव का था। लोग सेना के वहानों पर चढ़ने लगे। सुरक्षाबलों ने लोगों को ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी।

घटना में सात नागरिकों की मौत हो गई

घटना में सात नागरिकों की मौत हो गई

पुलिस ने बताया कि लोगों को चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं लेकिन उससे भी उग्र भीड़ रुकी नहीं, जिससे सुरक्षाबलों को उन पर गोलियां चलानी पड़ी। घटना में सात नागरिकों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना की कार्रवाई के दौरान अफवाह न फैलें, इसके लिए पुलवामा और आसपास के इलाके में शनिवार रात से मोबाइल और इंटरनेट बंद कर दिया गया। जम्मू क्षेत्र में कश्मीर घाटी और बनिहाल शहर के बीच रेल सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

कश्मीर में एक और सप्ताहांत खून से भीग गया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'कश्मीर में एक और सप्ताहांत खून से भीग गया। 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, ड्यूटी पर 1 एक सैनिक की मौत। इस मुठभेड़ से 3 आतंकवादियों के साथ 10 लोग मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर कई के घायल होने की रिपोर्ट। एक भयानक दिन! उमर ने एक और ट्वीट कर लिखा कि, 7 की मौत, इस अत्याधिक बल प्रयोग का कोई जबाव नहीं है। यह एक नरसंहार है। इसका वर्णन करने का एकमात्र तरीका है।

 इस साल अब तक 250 से ज्यादा आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मारे गए

इस साल अब तक 250 से ज्यादा आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मारे गए

जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 के दौरान आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अनुमान है कि इस साल अब तक 250 से ज्यादा आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है। इनमें से 132 स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+