देश पुलवामा में शहीद हुए CRPF के जवानों को दे रहा श्रद्धांजलि, दिग्विजय बोले- यह खुफिया विभाग की विफलता से हुआ

पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर एक बार फिर से दिग्विजय सिंह ने खुफिया विभाग की विफलता को इसकी बड़ी वजह बताया है। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग बुरी तरह से फेल रहा, जिसकी वजह से यह हमला हुआ.

digvijaya singh

Pulwama CRPF Martyrs: आज पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले की बरसी है, पूरा देश इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले जिस तरह से सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे उसकी वजह इंटेलिजेंस का बुरी तरह से फेल होना है। आज हम सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ररहे हैं क्योंकि खुफिया एजेंसी बुरी तरह से पुलवामा में फेल हो गई थी। मैं आशा करता हूं कि शहीदों के परिवार को बेहतर तरीके से पुनर्वास किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के जवानों पर फिदायीन हमला हुआ था। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटक से लदी कार से सीआरपीएफ की दस्ते में टक्कर मार दी थी। तकरीबन 2500 सीआरपीएफ जवानों का दस्ता जब पुलवामा से गुजर रहा था, इसी दौरान यह हमला किया गया था। इस आतंकी हमले के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था, सभी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसकी निंदा की थी।

इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के बालाकोट में हुई इस स्ट्राइक में जैश के ठिकानों पर हमले किए गए थे और बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर किया गया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस आतंकी हमले की बड़ी वजह खुफिया एजेंसी का बुरी तरह से फेल होना था। दिग्विजय सिंह ने पहले कहा था कि आईजी की ओर से इसको लेकर खुफिया इनपुट हमले के छह दिन पहले दिया गया था।

हमले के एक महीने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 2500 सीआरपीएफ जवानों का दस्ता जा रहा था, जैश ने पहले ही इसकी चेतावनी दी थी। लेकिन गलत दिशा से आ रही गाड़ी ने सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी और हमारे जवान शहीद हो गए। यह बुरी तरह से खुफिया विभाग की विफलता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+