पुलवामा हमला: अमेरिका ने कहा भारत का हर फैसला हमें मंजूर, आत्मरक्षा का पूरा अधिकार
वॉशिंगटन। गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद शुक्रवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनएसए अजित डोवाल से फोन पर बात की। बोल्टन ने इस दौरान डोवाल से साफ कर दिया है कि आत्मरक्षा के लिए भारत जो भी फैसला लेगा या कदम उठाएगा, अमेरिका उसका समर्थन करता है। बोल्टन ने पुलवामा हमले पर शोक जताया और भारत के काउंटर-टेररिज्म में उसकी पूरी मदद करने का भरोसा भी दिया है।

विदेश मंत्री पोंपेयो ने भी पाक को दिया संदेश
बोल्टन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने अजित डोवाल से बात की और कहा कि हम भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हैं। मैंने उनसे दो बार बात की है और अमेरिकी की ओर से संवेदनाएं जाहिर की हैं।' बोल्टन ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर बहुत ही साफ है कि पाकिस्तान को आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को तबाह करना ही पड़ेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो की ओर से भी यही बात कही गई है और उन्होंने साफ कर दिया है कि पाक को देश के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को खत्म करना होगा। पोंपेयो ने भी ट्वीट कर कहा है कि भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ा खतरा हैं।
अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया आगाह
गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका एक्शन मोड में आ गया है। ट्रंप के प्रशासन की ओर से पाक को चेतावनी तो दी ही गई है साथ ही साथ नागरिकों को भी आगाह किया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कॉन्वॉय पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है। हमले के साथ ही घाटी ने कई वर्ष बाद खतरनाक सुसाइड अटैक भी झेला।गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका एक्शन मोड में आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से पाक को चेतावनी तो दी ही गई है साथ ही साथ नागरिकों को भी आगाह किया गया है। विदेश विभाग की ओर से इसके साथ ही अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में उनसे कहा गया है कि वह आतंकवाद की वजह से पाकिस्तान जाने से बचे।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications