पुलवामा हमलाः शशि थरूर बोले, क्या सैनिकों की सुरक्षा की उम्मीद करने के लिए कांग्रेस माफी मांगे?

नई दिल्ली। पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी द्वारा नेशनल असेंबली में किए कबूलनामें के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और उससे लगातार माफी मांगने की अपील कर रही है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पलटवार करते हुए 2019 के पुलवामा आंतकी हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर माफी मांगने के सवाल को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस सैनिकों की सुरक्षा की उम्मीद करने के लिए माफी मांगे।

Recommended Video

    Pulwama Politics: BJP पर Shashi Tharoor का पलटवार, पूछा- क्यों मांगे माफी? Oneindia Hindi
    Congress

    तिरुवनंतपुरूम से सांसद थरूर ने शनिवार को किए एक ट्वीट में कहा, मैं अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि कांग्रेस को आखिर किस चीज के लिए मांगी मांगनी चाहिए। क्या हमारे सैनिकों को सुरक्षित रखने की उम्मीद करने के लिए माफी मांगे अथवा राष्ट्रीय त्रासदी के राजनीतिकरण के लिए माफी मांगे या हमारे शहीदो के परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस माफी मांगे।

    Congress

    थरूर ने अपने ट्वीट में एक बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर पर एक न्यूज रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के एक मंत्री के कबूलनामे ने कांग्रेस को झूठ को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। अब कांग्रेस और अन्य जिन्होंने साजिश के सिद्धांतो की बात की है, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

    Congress

    शनिवार को गुजरात में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में कबूलनामें ने उन लोगों को उजागर किया है, जिन्होंने पुलवामा शहीदों के बलिदान पर सवाल उठाया था। पीएम मोदी ने आगे कहा, मैंने उन आरोपों का सहा, लेकिन मेरे उन बहादुर सैनिकों के लिए मेरे दिल पर गहरा घाव था, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी थी। मैं ऐसी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करूंगा कि देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षा बलों के मनोबल के लिए कृपया ऐसी राजनीत न करे।

    Congress

    देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग इस दुख में शामिल नहीं थे, वो इसमें भी अपना स्वार्थ देख रहे थे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश कभी भूल नहीं सकता है कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं और कैसे-कैसे बयान दिए गए। देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था तब स्वार्थ की भद्दी राजनीति चरम पर थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+