पुलवामा अटैक की साजिश में पुलिस ने सात को हिरासत में लिया
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शामिल होने के शक में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सीआरपीएफ के काफिले में आत्मघाती हमले की योजना से जुड़े होने के संदेह में इन युवकों को पुलवामा और अवंतीपुरा से हिरासत में लिया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं। कुछ और संदिग्धों की भी पुलिस को तलाश है।

बताया जा रहा है कि इस हमले को प्लान करने वाला मास्टरमाइंड पाकिस्तानी है। जिसका नाम कामरान है। कामरान को जैश ए मोहम्मद का सक्रिया सदस्य बताया जाता है, इस संगठन ने ही पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली है। कामरान ने दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके के मिदूरा में इस आतंकी हमले की योजना तैयार की।
गुरुवार को पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ। हमले में 40 से ज्यादा जवानों की जान चली गई। जिस काफिले पर हमला हुआ, उसमें 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी है।
शुक्रवार को शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए, जहां श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद पार्थिव शरीरों को उनके घरों को भेजें गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले को कायराना बताया है।












Click it and Unblock the Notifications