Pulwama Attack: पीएम मोदी की चेतावनी से घबराए इमरान खान ने की ये अपील

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह एक बार शांति स्थापित करने के विकल्प को मौका दें। उन्होंने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया है कि अगर पुलवामा आतंकी हमले में भारत पुख्ता सबूत देता है तो वह जरूर इसपर कार्रवाई करेंगे। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान को चुनौती दी थी कि अगर वह सच में पठान के बेटे हैं तो वह पुलवामा आतंकी हमले के पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें, जिसके बाद इमरान खान ने पीएम मोदी से शांति स्थापित करने की अपील की है।

पठान के बेटे हैं तो करें कार्रवाई

पठान के बेटे हैं तो करें कार्रवाई

जिस वक्त इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे उस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके बधाई दी थी। इसी बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उनसे कहा था कि एक साथ मिलकर गरीबी और अशिक्षा के साथ लड़ते हैं, इमरान खान ने उन्हें भरोसा दिया था कि वह पठान के बेटे हैं वो जो कहते हैं करते हैं। बता दें कि पठान मुख्य रूप से एक समुदाय है जिनकी जड़े इरान में पाई जाती हैं। पठान अपनी इमानदारी और स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं।

पीएम मोदी ने इमरान खान को दी थी चुनौती

पीएम मोदी ने इमरान खान को दी थी चुनौती

राजस्थान में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि दुनियाभर में आतंक के खिलाफ आम सहमति है। हम आतंक के आकाओं के खिलाफ मजबूती से और पुरी ताकत से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे कि इस आतंकी हमले के पीछे के साजिशकर्ताओं को सख्त से सख्त सजा दी जा सके। हम इस हमले का हिसाब जरूर लेंगे। यह बदला हुआ भारत है, वह दर्द को बर्दाश्त नहीं करेगा, हमे पता है कि कैसे आतंकवाद को कुचला जाए। जिसके बाद इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बयान जारी करके कहा कि इमरान खान अपने बयान पर कायम हैं, अगर भारत कार्रवाई करने लायक सबूत देगा तो पाकिस्तान इसपर तत्काल कार्रवाई करेगा। प्रधानमंत्री मोदी को शांति स्थापित करने का एक मौका देना चाहिए।

40 जवान हुए थे शहीद

40 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि जिस तरह से जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, उसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। दरअसल इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी।

खुली छूट

खुली छूट

इस आतंकी हमले के बाद भारत लगातार मांग कर रहा है कि जैश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी है कि वह इस हमले का जवाब दें। साथ ही घाटी में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती को बढ़ाया गया है।

इसे भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले के बाद रक्षामंत्री की सेना प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+