Pulwama Attack: पाकिस्तान के अस्पताल से मसूद अजहर ने दी थी आतंकी हमले की मंजूरी

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान के खुंखार आतंकी और जैश ए मोहम्मद का मुखिया मसूद अजहर का हाथ था, इसको लेकर एक बार फिर से पु्ष्टि हुई है। मसूद अजहर ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आर्मी बेस अस्पताल से पुलवामा आतंकी हमले को अपनी मंजूरी दी थी। वह पिछले चार महीनों से आर्मी के बेस अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है और यहीं से वह अपनी आतंकी गतिविधियों को भी अंजाम दे रहा है। बीमारी की वजह से वह अहम बैठको में हिस्सा नहीं ले पा रहा है, लेकिन तमाम बड़े फैसले वह यहीं से ले रहा है।

masood

पुलवामा में आतंकी हमले के लिए आठ दिन पहले से ही लड़ाकों को तैयार कर लिया गया था, लेकिन इस पूरे हमले की तैयारी के लिए मसूद अजहर ने अपने लड़ाकों को आडियो मैसेज के जरिए संदेश जारी किया था। इस संदेश में मसूद अजहर लड़ाकों से कहता है कि उसके भतीजे उस्मान की मौत का बदला लेना है। बता दें कि पिछले साल सुरक्षाबलों के जवानों ने उसे मार गिराया था। जो टेप सामने आया है उसमे सुना जा सकता है कि मसूद अजहर लोगों को भारत के खिलाफ भड़का रहा है और हमले में अधिक से अधिक लोगों को मारे जाने की बात कह रहा है।

बता दें कि गुरुवार को सेना के काफिले पर आतंकी ने फिदायीन हमला कर दिया, जिसमे 44 जवान शहीद हो गए। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। जिस काफिले को निशाना बनाया गया है उसमें करीब 2500 जवान सफर कर रहे थे। ये सभी जवान जम्‍मू से श्रीनगर जा रहे थे। जैश ने इस हमले के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि हमले को जैश के आतंकी आदिल अहमद डार उर्फ वकास ने अंजाम दिया। आदिल पुलवामा का ही रहने वाला था और यहां के काकापोरा से आता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+