Pulwama Attack: जम्मू कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा के लिए CRPF ने शुरू की हेल्पलाइन, MHA ने दिए सख्त निर्देश
नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के बाद देशभर में लोग आतंकियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है और इस हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस बीच देश के कई हिस्सों से इस तरह की भी खबरें सामने आ रही हैं जिसमे जम्मू कश्मीर के छात्रों को इस हमले के बाद शोषित किया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। छात्रों के साथ शोषण की खबरों के सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत की है।

सीआरपीएफ की ओर से इन तमाम घाटी के छात्रों को देश के हर हिस्से में मदद पहुंचाने के लिए सीआरपीएफ मददगार नाम की हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिसकी मदद से ट्विटर पर छात्र अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जम्मू कश्मीर के छात्रा और यहां के आम नागरिक इस हेल्पलाइन के जरिए मदद मांग सकते हैं, यह 24 घंट हर दिन काम करने वाली मुफ्ट हेल्पलाइन सेवा है। आप 14411 पर मैसेज के जरिए या फिर 7082714411 पर फोन करके मदद हासिल कर सकते हैं।
नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे छात्रों ने शिकायत की है कि उनके साथ पुलवामा हमले के बाद शोषण किया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। ट्विटर पर इस तरह के तमाम ट्वीट और शिकायतें सामने आई हैं जिसमे कश्मीरी छात्रों को परेशान किया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए गृह मंत्रालय ने तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को निर्देश जारी करके कहा था कि जम्मू कश्मीर के छात्रों और यहां के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।
गृह मंत्रालय की एडवायजरी
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के तमाम छात्रों और यहां के नागरिकों के साथ शोषण, धमकी और मारपीट की खबरें पुलवामा हमले के बाद सामने आई हैं। जिसके बाद शनिवार को गृहमंत्रालय ने शनिवार को एडवायजरी जारी करके तमाम राज्यो और केंद्र शासित प्रदेश को निर्देश दिया है कि इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएं।
इसे भी पढ़ें- Pulwama Attack: अमेरिका के एनएसए ने अजीत डोवाल को किया फोन, कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications