भारत से डरे इमरान खान को जैश के आतंकी मौलाना मसूद अजहर ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी दी है कि वह भारत के दबाव में झुके नहीं। आपको बता दें कि आतंकी मसूद अजहर कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है, उसने भारत में कई आतंकी हमले कराए हैं, भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी की लिस्ट में है, उसे यूएन ने भी आतंकी घोषित किया है।

 मीडिया और सरकार पर निकाला गुस्सा

मीडिया और सरकार पर निकाला गुस्सा

आतंकी मौलाना मसूद अजहर ने संसद पर हमला कराने के साथ ही, उरी, पठानकोट और पुलवामा में भी आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। आतंकी मसूद अजहर ने पाकिस्तान सरकार और मीडिया जमकर गुस्सा निकाला और कहा कि ये लोग भारत से डर गए हैं। आतंकी मसूद अजहर ने जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को संबोधित करते हुए यह बात कही है। अपने संबोधन में मसूद अजहर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धमकी का जवाब दिया है वह बहुत ही नरम और फीका है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान भारत से डर गया है।

भारत के दबाव में ना झुके इमरान सरकार

भारत के दबाव में ना झुके इमरान सरकार

मौलाना मसूद अजहर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए पाक सरकार को चेतावनी दी है कि वह भारत के दबाव में उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करे। यही नहीं अजहर ने पाकिस्तान की मीडिया पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह भारत से डर गया है। उसने कहा कि मीडिया का यह विश्लेषण कि पुलवामा आतंकी हमला मोदी सरकार का आने वाले चुनाव को जीतने में अहम साबित होगा, पूरी तरह से गलता है। उसने कहा कि पुलवामा हमले ने मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट की सफलता के दावे की पोल खोल दी है।

हताश है आतंक का सरगना

हताश है आतंक का सरगना

आतंकी मसूद अजहर के बयान पर श्रीनलगर के विश्लेषकों का मानना है कि आतंकी मसूद अजहर के इस बयान से उसकी हताशा नजर आती है, वह अपने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के लड़ाकों का हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है। जिस तरह से 100 घंटे के भीतर सुरक्षाकर्मियों ने पुनगलान गांव में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया, उसके बाद आतंकी मौलाना मसूद अजहर काफी हताश है।

अपनी ही सरकार को धमकी दे रहा मसूद अजहर

अपनी ही सरकार को धमकी दे रहा मसूद अजहर

पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि घाटी में जैश के तकरीबन 20-25 आतंकी हैं जोकि पुलवामा में हैं, वह फिलहाल छिपे हुए हैं। हमे उम्मीद है कि उनका मुख्य कमांडर भी जल्द ढेर कर दिया जाएगा। अजहर को इस बात का भी डर है कि पाकिस्तान सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। यही वजह है कि वह अपनी ही सरकार को धमकी दे रहा है।

इसे भी पढ़ें- भारत की कोशिशों के बाद घबराए पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान, ले रहे हैं अहम फैसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+