पाकिस्तान की सैकड़ों सरकारी वेबसाइट हैक, लिखा- नहीं भूलेंगे पुलवामा का हमला
पाकिस्तान की सैकड़ों वेबसाइट, लिखा नहीं भूलेंगे सीआरपीएफ पर हमला
Recommended Video

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सरकारी बेबसाइटों पर साइबर हमला हुआ है। पाकिस्तान की 100 से ज्यादा वेबसाइटों को हैकर कर उन पर पुलवामा हमले को ना भूलने की बात लिखी गई है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय हैकर्स के ग्रुप ने ऐसा किया है। इन वेबसाइटों पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है।

हैक की गई वेबसाइट्स को खोलने पर वहां पुलवामा में जाने देने वाले सौनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तिंरगे धुएं के साथ उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पेज पर लिखा है, पुलवामा हमले में मारे गए शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को हमारी श्रद्धांजलि। उन वीर जवानों को समर्पित जिन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान की बाजी लगा दी।
शनिवार सुबह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली गई थी। इसे पाकिस्तानी साइबर जगत में बहुत बड़ा साइबर हमला माना जा रहा है। गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे भारत ने पाकिस्तान का हाथ होने की बात कही है।
बता दें कि गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।












Click it and Unblock the Notifications