पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों के परिवारों को 5-5 लाख की मदद देंगे अमिताभ बच्चन

पुलवामा में शहीद जवानों के परिवारों को 5-5 लाख देंगे अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। बच्चन के प्रवक्ता ने बताया है कि अभिनेता शहीदों के परिवारों की मदद करेंगे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं।

परिवारों तक जल्दी ही पहुंचेगी राशि

परिवारों तक जल्दी ही पहुंचेगी राशि

अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि हां अमिताभ बच्चन सभी शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देंगे। यह राशि जल्दी ही परिवारों तक पहुंचाई जाएगी, वह फिलहाल पता लगा रहे हैं कि कैसे यह राशि आसानी से जवानों के परिवारों तक पहुंचाई जा सकती है। इस हमले की फिल्म इंडस्ट्री ने एक सुर में निंदा की है और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

गुरुवार को हुआ काफिले पर हमला

गुरुवार को हुआ काफिले पर हमला

बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।

 दुनियाभर में हो रही हमले की निंदा

दुनियाभर में हो रही हमले की निंदा

पुलवामा में शुक्रवार को शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए, जहां श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद पार्थिव शरीरों को उनके घरों को भेजें गए। आज शहीदों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। दुनियाभर में इस हमले की निंदा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+