पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने वाले अभिनंदन वर्धमान अभी कहां हैं? जानिए वीर चक्र विजेता के शौर्य की कहानी
Pulwama Terror Attack : आज से पांच साल पहले पाकिस्तान की एक कायरानी हरकत सामने आई थी, जिसके कारण आज पूरा देश इस दिन को 'ब्लैक डे' के रूप में मनाता है।दरअसल आज पुलवामा आतंकी हमले की 5वीं बरसी है।

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान (CRPF) शहीद हुए थे। इस हमले को अंजाम दिया था सरहद पार के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने, जिसके बाद पूरे देश में पड़ोसी देश के प्रति गुस्सा था।
पाकिस्तान को दिखाई थी भारत ने औकात
इसके बाद भारत ने जो किया था, उसकी कल्पना भी पाकिस्तान ने नहीं की थी। पाकिस्तान के बालाकोट में भारत ने आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और ये जता दिया था भारत हर वार का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।
इस हमले को पुलवामा अटैक (Pulwama Terror Attack) के नाम से भी जाना जाता है। 25 फरवरी 2019 की रात मिराज-2000 विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी और 26 फरवरी 2019 को IAF ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों कैम्प के परखच्चे उड़ा दिए थे, इसे इंडिया की तरफ से 'बालाकोट स्ट्राइक' का नाम दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।
पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया
इसी ऑप्रेशन के तहत पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था भारत के मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान ने, जिसे उस वक्त उड़ा रहे थे, 'द विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान', लेकिन इस दौरान उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया था और वो POK में जा गिरे थे, जिसके बाद पाकिस्तानी फौज ने उन्हें बंधक बना लिया था।
लेकिन भारत और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के कारण पाक सेना उनका बाल भी बांका नहीं कर पाई थी और उन्हें रिहा कर दिया था। देश के रीयल हीरो अभिनंदन की वापसी पर उस वक्त पूरा देश दुआएं मांग रहा था और जैसे ही भारत का सच्चा सपूत अभिनंदन भारत की सीमा के अंदर सही सलामत वापस आया था, पूरा देश खुशी और गर्व से झूम उठा था।
भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था
उनकी इसी वीरता के लिए भारत सरकार ने उन्हें 'वीर चक्र' से सम्मानित किया था, इससे पहले शौर्य चक्र से सम्मानित किए जा चुके हैं। मालूम हो कि अभिनंदन श्रीनगर के 51 स्क्वाडर्न का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में उनका प्रमोशन भी हुआ है। वायुसेना ने उन्हें ग्रुप कैप्टन बनाया है। हालांकि वायुसेना के सारे मिशन गुप्त रखे जाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन वर्धमान इस वक्त किसी खास मिशन पर काम कर रहे हैं।
अभिनंदन वर्धमान एक रिटायर्ड एयर मार्शल के बेटे हैं
आपको बता दें कि अभिनंदन वर्धमान एक रिटायर्ड एयर मार्शल के बेटे हैं। वो मृल रूप से तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में रहने वाले हैं। वह साल 2004 में फाइटर पायलट के तौर पर वायुसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम तन्वी मारवाह हैं और वो भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर रही हैं। इस कपल को शादी से दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications