शिकायत मिली तो पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने आम लोगों के साथ बस में सफर कर जानी सच्चाई, वीडियो
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन ने मंगलवार को बस में आम लोगों के साथ सफर किया। उपराज्यपाल एंथोनियार चर्च बस स्टॉप से बस में सवार हुईं और थवालाकुप्पम जंक्शन पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने सफर कर रहे लोगों से बस सेवा के बारे में जानकारी भी ली। उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन ने आम लोगों से बसों की सेवा को लेकर कई तरह की शिकायतें मिलने के बाद खुद बस में सफर किया। उनके बस में यात्रा का वीडियो भी आया है।
Recommended Video

किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बीते महीने ही तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि पुडुचेरी में बीते महीने ही सरकार गिर चुकी है, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। ऐसे में वहां उपराज्यपाल के पास ही ज्यादातार शक्तियां हैं।
पुडुचेरी में चुनाव
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यहां एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान होना है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत होगी। 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 21 में से 15 सीटें मिली थीं। और उसने डीएमके के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। फरवरी में में वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद अल्पमत में आ गई थी। जिसके बाद नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications