पुडुचेरी: कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री मलाड्डी कृष्णा राव का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

पुडुचेरी: स्वास्थ्य मंत्री मलाड्डी कृष्णा राव का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

नई दिल्ली। पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मलाड्डी कृष्णा राव ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कृष्णा राव पुडुचेरी की यनम सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए थे। सोमवार को उन्होंने विधायक पद यानी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि पुडुचेरी में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल ज्यादा नहीं बचा है। चुनाव आयोग इसी महीने वहां विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में चुनाव से पहले यहां सियासी हलचल देखने को मिल रही है।

Puducherry Health Minister Malladi Krishna Rao resigns, Puducherry Congress mla Malladi Krishna Rao resigns, पुडुचेरी में कांग्रेस मंत्री मल्लाडी कृष्णा का इस्तीफा, puducherry assembly election 2021, puducherry, puducherry, Congress, Malladi Krishna Rao, mla, कांग्रेस

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों पर चुनाव होना है। पुडुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है। पुडुचेरी में नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। पुडुचेरी के साथ ही चार राज्यों केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी मई और जून में विधानसभा के कार्यकाल पूरे हो रहे हैं।

तमिलनाडु के साथ होंगे पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव तमिलनाडु के साथ कराए जाएंगे, इसकी घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की जा चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बीते हफ्ते पुडुचेरी में इलेक्शन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। सुनील अरोड़ा ने बताया कि पुडुचेरी में इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 952 से बढ़ाकर 1,564 की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कोरोना को देखते हुए सभी जरूरी एहतियातन कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+