'पूजा-पाठ और घरेलू काम के लिए शुक्रवार को 2 घंटे की मिलेगी छूट', पुडुचेरी सरकार का महिलाओं को तोहफा

पुडुचेरी की सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं को बड़ी राहत मिली। सरकार ने महिलाओं को सप्ताह के तीन शुक्रवार को दो घंटे देरी से कार्यालय आने की छूट देने का ऐलान किया है।

Puducherry women

पुडुचेरी (Puducherry) की एन रंगासामी सरकार ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महिलाओं को सप्ताह के तीन शुक्रवार को दो घंटे देरी से कार्यालय आने की छूट दी है। यानी कि अब महिलाओं को तय समय से दो घंटे देरी से आने की रियायत रहेगी।

इसका ऐलान डॉग-मेडिएटेड रेबीज एलिमिनेशन (SAPRE) के लिए राज्य कार्य योजना के विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान किया गया है। पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने बताया कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी संग चर्चा के दौरान उन्होंने महिलाओं को काम पर दो घंटे की छूट देने की मांग की थी। जिसे मंजूरी दे दी गई है। इससे महिलाओं को उनके काम के प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही महिलाएं फुर्ती के साथ काम करेंगी। इस ऐलान के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है।

...तो इसलिए 2 घंटे की छूट, इनको नहीं मिलेगा लाभ

दरअसल, यह दो घंटे की रियायत महिलाओं को शुक्रवार की पूजा-पाठ और घरेलू कामों को लेकर दी गई। इसकी मदद से महिलाएं अपने घर और कार्यालय को दोनों सही तरीके से लेकर चल पाएंगी।

हालांकि, यह भी बताया गया है कि आवश्यक और सार्वजनिक सेवाओं का हिस्सा रहने वाली महिलाओं को इस छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसमें प्रमुख रुप से स्कूल, पुलिस स्टेशन, अस्पताल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+