स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर विधानसभा क्यों पहुंचे विपक्षी विधायक ? विरोध का नया अंदाज देखकर सब हैरान

पुडुचेरी विधानसभा में विपक्षी विधायक स्कूल यूनफॉर्म में पीठ पर बैग लटकाकर सदन में पहुंचे थे। उन्होंने ऐसा सत्ताधारी भाजपा गठबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाने के लिए किया है।

puducherry-assembly-dmk-mla-arrives-wearing-school-uniform-to-protest-against-the-govt

पुडुचेरी में डीएमके के विधायकों ने शुक्रवार को सरकार के विरोध का जो तरीका निकाला है, वह एकदम ही अलग है। राज्य में डीएमके के कुल 6 विधायक हैं। वह मुख्य विपक्षी पार्टी है। इसके सभी विधायकों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहना, बच्चों की तरह आईडी कार्ड लटकाया, पीठ पर स्कूल बैग टांगा और साइकिल चलाते हुए विधानसभा पहुंच गए। सदन के भीतर भी उनका वही ड्रेस था।। लेकिन, अंदर थोड़ी देर शांत रहने के बाद इतना हंगामा किया कि स्पीकर को 24 मिनट से भी कम समय में सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ गया।

स्कूल यूनिफॉर्म पहुंचकर विधानसभा पहुंचे डीएमके विधायक
पुडुचेरी विधानसभा में शुक्रवार को बड़ा ही अनोखा नजारा देखने को मिला। विपक्षी दल डीएमके के विधायक साइकिल पर सवार होकर स्कूली बच्चों के यूनिफॉर्म में विधानसभा पहुंचे और सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। दिलचस्प बात ये थी कि डीएके विधायको ने स्कूल बैग भी लिया हुआ था। दरअसल, इन विधायकों ने सत्ताधारी एनआर कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाने के लिए विरोध का यह नया तरीका अपनाया है।

puducherry-assembly-dmk-mla-arrives-wearing-school-uniform-to-protest-against-the-govt

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किया विरोध
विपक्ष का आरोप है कि सत्ताधारी गठबंधन की सरकार स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म, साइकिल, बैग और लैपटॉप मुफ्त में नहीं दे रही है, जिसका कि उन्होंने वादा किया था। डीएमके विधायकों की अगुवाई विपक्ष के नेता आर शिवा कर रहे थे। इसके अलावा विपक्ष ने सरकार पर यह भी जोर डाला कि वह केंद्र सरकार से इस केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करे। स्पीकर आर सेल्वनम विपक्षी विधायकों से शांत रहने का अनुरोध करते रहे, लेकिन वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।

puducherry-assembly-dmk-mla-arrives-wearing-school-uniform-to-protest-against-the-govt

24 मिनट से भी कम चला सत्र
बाद में डीएमके सदस्य विधानसभा से वॉकआउट कर गए। सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के दोनों सदस्यों ने भी सदन का वॉकआउट किया। इसके बाद स्पीकरने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। पुडुचेरी विधानसभा का यह सत्र 24 मिनट से भी कम चला।

Recommended Video

    दक्षिण भारत में क्या चल पाएगा BJP और PM Narendra Modi का जादू ? | वनइंडिया हिंदी
    puducherry-assembly-dmk-mla-arrives-wearing-school-uniform-to-protest-against-the-govt

    पिछला सत्र अगस्त में ही आयोजित हुआ था
    पुडुचेरी की यह 15वीं विधानसभा है, जिसका आज तीसरा सत्र बुलाया गया था। पिछला सत्र पिछले साल अगस्त में ही आयोजित किया गया था। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक दो सत्रों के बीच 6 महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता। पिछले सत्र में यूटी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10,696.61 करोड़ रुपए का टैक्स फ्री बजट पेश किया था। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ने यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ II के निधन से सदन को अवगत कराया, जिनकी याद में सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखा।

    30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा के लिए 2021 में चुनाव हुए थे, जिसमें सत्ताधारी गठबंधन की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस को 10 और बीजेपी को 6 सीटें मिली थीं। वहीं डीएमके के 6 और कांग्रेस के 2 विधायक जीते थे। 6 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+