PSLV-C55: आज ISRO लॉन्च करेगा सिंगापुर का 2 सैटेलाइट, सफलता के लिए इसरो चीफ ने इस खास मंदिर में की पूजा

ISRO PSLV-C55/TeLEOS-2 Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो आज सिंगापुर के दो सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। लॉन्च के बाद ऑर्बिट में भेजे गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 424 हो जाएगाी।

ISRO PSLV-C55 ISRO TeLEOS-2 Mission

ISRO PSLV-C55 ISRO TeLEOS-2 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी55 मिशन के तहत सिंगापुर के दो सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा। इस मिशन को टीएलईओएस-2 मिशन नाम दिया गया है। सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इसकी सफलता के लिए एक खास मंदिर में पूजा की है। सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च करने से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने तिरुपति जिले के सुल्लुरपेटा शहर में देवी चेंगालम्मा मंदिर में शुक्रवार को पूजा अर्चना की।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूजा करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि वो मिशन TeLEOS-2 की सफलता के लिए दर्शन करने आए थे।

इसरो ने इस सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च करने के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है। इसरो ने जानकारी दी है कि आज (शनिवार) श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट PSLV-C55 सिंगापुर के 741 किलो वजनी सैटेलाइट TLEOS-2 और 16 किलो वजन वाले लुमिलाइट -4 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजेगा।

सिंगापुर के इन दो सैटेलाइटों के अलावा सात अन्य पेलोड भी होंगे, जो रॉकेट के लास्ट स्टेप PS4 का हिस्सा होगा। बता दें कि इस लॉन्चिंग के साथ ही ऑर्बिट में भेजे गए विदेशी सैटेलाइट की कुल संख्या 424 हो जाएगी।

इसरो ने बताया कि पीएसएलवी रॉकेट PSLV-C55 आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार (22 अप्रैल) दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च करने के 19 मिनट के बाद से ही PSLV-C55, TLEOS-2 सैटेलाइट की परिक्रमा करने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+