
PSEB Class 10th Results 2022: जल्द आने वाला है पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें परिणाम
चंडीगढ़, 03 जुलाई : PSEB Class 10th Results 2022: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड-2022 (PSEB) टर्म-2 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। पंजाब के 10वीं के परीक्षार्थी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 06 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि PSEB कक्षा 10वीं का परिणाम 01 जुलाई को घोषित किया जाएगा। एक जुलाई को जारी नहीं होता है तो अगले सप्ताह कभी भी घोषित किया जा सकता है। PSEB 10वीं का रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर दिए लिंक "PSEB 10th Result 2022" पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें
- आपका PSEB 10th Result स्क्रीन पर दिखाई देगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें
PSEB 10वीं परीक्षा 2022 इस साल दो टर्म में आयोजित की गई थी। PSEB 10वीं परीक्षा 2022 टर्म-1 13 दिसंबर 2021 से 18 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई थी और PSEB टर्म-2 10वीं की परीक्षा 2022 29 अप्रैल, 2022 से 19 मई, 2022 तक निर्धारित की गई थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, कम कीमत पर खरीदे गए मक्का की मुआवजा देगी सरकार