डॉ क्रिस्टोफर बने डीआरडीओ के प्रमुख, डॉ सतीश होंगे रक्षा मंत्री के सलाहकार
नई दिल्ली। डीआरडीओ के प्रमुख की नियुक्ति को लेकर उठे काफी वाद-विवाद के आखिरकार केंद्र सरकार ने डॉ एस क्रिस्टोफर को डीआरडीओ का पूर्णकालिक प्रमुख घोषित कर दिया है। वहीं डॉ जी सतीश रेड्डी को रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार घोषित किया गया है।

डॉ क्रिस्टोफर डीआरडीओ की प्रमुख लैब सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम के प्रोग्राम डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। इस लैब में भारत की प्रमुख प्राइंग प्लेन के एकीकरण का काम होता था।
वहीं डॉ सतीश हैदराबाद स्थित आरसीआई के डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। यही नहीं अग्नि पांच बैलेस्टिक मिसाइल के सहित कई अहम मिसाइलों के प्रोजेक्ट में डॉ सतीश ने अगुवाई की है।

दोनों ही शीर्ष वैज्ञानिकों की नियुक्ति के लिए अप्वांइटमेंट कमेटी कैबिनेट ने नोटिफिकेशन जारी करके इनके नामों की घोषणा की है। डॉ क्रिस्टोफर डीआरडीओ के सेक्रेटरी और जनरल डॉयरेक्टर का पदभार संभालेंगे। इस दोनों नयी नियुक्तियों के बाद सरकार ने दोनों ही पदों को अलग-अलग भी कर दिया है।
डॉक्टर क्रिस्टोफर की नियुक्ति के लिए पीएमओ ने परंपराओं को तोड़ते हुए बढ़े हुए कार्यकाल में काम कर रहे वैज्ञानिको को इस पद पर बैठाने की बजाय उन्हें चुना है। ऐसे में क्रिस्टोफर के लिए बड़ी जिम्मेदारी और अपेक्षायें हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में डीआरडीओं के डायरेक्टर डॉ अविनाश चंदर को उनके सेवाकाल के बाद बढ़ाये नहीं जाने से काफी विवाद हुआ था। ऐसे में क्रिस्टोफर के लिए इन चुनौतियों से निपटना भी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications