तीन महीने में चौथी बार कश्मीर में लहराया गया ISIS का झंडा

श्रीनगर। बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस इराक और सीरिया के साथ साथ दुनिया भर में अपनी पैठ बनाना चाहता है। अमेरिकी, ब्रिटेन समेत कई देशों के साथ इसका संघर्ष जारी है। लेकिन अब भारत में भी इससे जुड़ी गतिविधियां दिखाई और सुनाई देना शुरू हो गई हैं। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को एक बार फिर इस्लामिक स्टेट का झंडा लहराया गया।

kashmir

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कश्मीर में आईएस का झंडा लहराया गया है। इससे पहले भी तीन बार घाटी में इसकी दस्तक सभी को सुनाई दी थी। सरकारी सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को पुराने शहर में जुम्मे की नमाज के बाद एक रैली के दौरान इस्लामिक स्टेट के झंडे फहराए।

तमाम कड़ी सुरक्षा के बावजूद जामिया मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन के दौरान कुछ नकाबपोश युवाओं के हाथों में इस अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के झंडे देखे गए। इन प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई।

हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला तथा सुरक्षा अधिकारी कश्मीर में आईएसआईएस की मौजूदगी को लगातार नकार रहे हैं लेकिन प्रदर्शनों के दौरान झंडे लगातार दिखाई दे रहे है। आर्मी ने इस पर चिंता जताई है और कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे कि घाटी के युवाओं को जिहादी संगठन में शामिल होने से रोका जा सके।

सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के झंडों का फहराया जाना गंभीर चिंता का विषय है और सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि कश्मीर घाटी के युवा इस्लामिक स्टेट की ओर किसी भी तरह आकर्षित न हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+