Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Protest: ईरान के समर्थन में भारत में प्रदर्शन, इस राज्य में खामेनेई के पक्ष में सड़क पर उतरे लोग

Kargil protest Iran support 2026: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और बढ़ते तनाव के बीच भारत के लद्दाख क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार (13 जनवरी 2026) को कारगिल की सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने उतरकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति अपना समर्थन जताया।

जहां एक ओर ईरान में शासन विरोधी लहर है, वहीं कारगिल में लोगों ने ईरानी नेतृत्व के साथ एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Kargil protest Iran support 2026

Ayatollah Khamenei solidarity Ladakh: कारगिल की सड़कों पर 'प्रतीकात्मक ताबूत'

प्रदर्शन के दौरान कारगिल में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रतीकात्मक ताबूत सड़क पर रखे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अमेरिका और इजरायल पश्चिम एशिया में अनावश्यक हस्तक्षेप और आक्रामकता बढ़ा रहे हैं। हाथों में तिरंगा और ईरानी झंडा लिए लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और विदेशी शक्तियों को ईरान के आंतरिक मामलों से दूर रहने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: Khamenei Net Worth: हिजाब की तरफदारी करने वाले खामेनेई के 6 बच्चे, कितनी बीवियां-बेटियां? कमाई चौंकाने वाली

ईरान में बढ़ता मौत का आंकड़ा: HRANA की रिपोर्ट

जहां भारत में समर्थन में प्रदर्शन हुए, वहीं ईरान के भीतर स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, बुधवार सुबह तक ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 2,571 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा पिछले कई दशकों के किसी भी प्रदर्शन की तुलना में सबसे अधिक है। ईरान के प्रमुख शहरों में इंटरनेट ब्लैकआउट के बावजूद प्रदर्शनों की आग ठंडी नहीं हो रही है और सुरक्षा बल सख्ती से निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Khamenei News: 'महिलाएं नाजुक फूल, कोई नौकरानी नहीं...खुशबू का लाभ उठाएं', ईरान में हिजाब कानून के बीच खामेनेई

विदेशी साजिश का आरोप: राष्ट्रपति पेज़ेशकियन का दावा

ईरानी प्रशासन ने इन अशांति के पीछे सीधे तौर पर विदेशी मुल्कों का हाथ बताया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने सरकारी टीवी चैनल IRIB पर बोलते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल जैसे देश ईरान के भीतर और बाहर लोगों को प्रशिक्षण देकर विद्रोह भड़का रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये वही ताकतें हैं जिन्होंने पिछले साल इजरायल के साथ हुए 12 दिवसीय युद्ध के दौरान हमला किया था और अब वे आर्थिक मुद्दों की आड़ में देश को अस्थिर करना चाहते हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Protest: क्या मौत के डर से झुक गया खामेनेई? ट्रंप का दावा- 'ईरान के नेताओं ने किया फोन'

ट्रंप की चेतावनी: 'मदद रास्ते में है'

इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर और सार्वजनिक रूप से कहा कि यदि ईरानी शासन प्रदर्शनकारियों को मारना बंद नहीं करता है, तो अमेरिका "कड़ी सैन्य कार्रवाई" करेगा। उन्होंने ईरानी जनता को संदेश देते हुए कहा, "मदद रास्ते में है।" ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में सीधे सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ 'ग्राउंड एक्शन' के विकल्प भी तलाश रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+