वर्चुअल तरीके से होगा किसान आंदोलन, 20 मई को घोषणा कर सकते हैं किसान नेता

नई दिल्ली, मई 9। कोरोना संकट के बीच चल रहे किसान आंदोलन को अब वर्चुअल करने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, किसान नेता इस आइडिया पर विचार कर रहे हैं कि धरना स्थलों पर किसानों की संख्या को सीमित रखा जाए और अधिकतर किसानों को प्रोटेस्ट फ्रॉम होम दिया जाए यानि कि किसान घर से ही वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइट प्रोटेस्ट करें। इससे किसानों को कोरोना के संकट से भी बचाया जा सकेगा तो ऑनलाइन प्रोटेस्ट जारी रखकर केंद्र सरकार पर विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव भी बनाया जा सकेगा।

Farmers Protest

Recommended Video

    Kisan Andolan: किसान अब अपनाएंगे ऑनलाइन Protest From Home का आइडिया | वनइंडिया हिंदी

    सिंघु बॉर्डर पर होगी संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान नेता अपने आंदोलन को किसी भी कीमत पर अपने आंदोलन को कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं। यही वजह है कि किसान नेता अब 'प्रोटेस्ट फ्रॉम होम' और 'ऑनलाइन प्रोटेस्ट' का आइडिया अपना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सभी नेता सिंघु बॉर्डर पर एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में आंदोलन को आगे बनाए रखने के स्वरूप पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक के बाद ही आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति सामने आ सकती है।

    20 मई को की जा सकती है घोषणा

    जानकारी के मुताबिक, मीटिंग होने के बाद 20 मई को किसान आंदोलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की घोषणा की जा सकती है। सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि किसान अब आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल करेंगे। इसका मतलब है कि धरना स्थलों पर किसानों की संख्या को सीमित करके प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा जिन राज्यों-क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है वहां फिजिकल प्रोटेस्ट जारी रखा जाए, लेकिन जहां संक्रमण की स्थिति गंभीर है, वहां ऑनलाइन माध्यम को अपनाने पर जोर दिया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+