दलाई लामा की नगरी में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, छापेमारी में गिरफ्तार 10 लोग
बताया जा रहा है कि ये एक देह व्यापार का गिरोह है जो पर्यटन स्थलों में ऐसे कामों को अंजाम दे रहा था। जानकारी के मुताबिक मैक्लोडगंज में भी ये रैकेट लंबे समय से सक्रिय था।
शिमला। दलाई लामा की नगरी में देह व्यापार अपना पैर पसारने लगा है। कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला से सटे मैक्लोडगंज में एक होटल में दबिश देकर आधा दर्जन महिलाओं को बरामद किया। यही नहीं पुलिस कि इस छापेमारी के दौरान पड़ोसी प्रदेश पंजाब और यूपी के चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही हैं।

कांगड़ा के एसपी संजीव गांधी से मिली जानकारी के मुताबिक दलाई लामा की नगरी मैक्लोडगंज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए लोगों की पहचान विनोद निवासी पठानकोट, अदित्या शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी उर्फ रोहन पुरी (25) अमृतसर व गुरदेव सिंह (32) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की अभी जांच जारी है।
पूछताछ के दौरान पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। लिहाजा पुलिस अब दावा जता रही है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
इस छापेमारी के दौरान दस से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस पड़ोसी राज्य पंजाब में दबिश देने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये एक देह व्यापार का गिरोह है जो पर्यटन स्थलों में ऐसे कामों को अंजाम दे रहा था। जानकारी के मुताबिक मैक्लोडगंज के निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलने की सूचना एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस में दबिश दी।
पुलिस ने इस दौरान गेस्ट हाउस में सर्च अभियान चलाया तो उन्हें एक कमरे में ये लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि महिला के साथ आया व्यक्ति ग्राहक था। पुलिस ने इसी मामले में एक और महिला को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं पंजाब राज्य की बताई जा रही हैं। पुलिस ने महिलाओं के साथ आए टैक्सी ड्राइवर, ग्राहक सहित एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। इस दौरान जानकारी मिली की इस गैंग को पंजाब से ऑपरेट किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने पजांब में बताए ठिकानों पर दबिश देकर अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया और उनहें भी धर्मशाला ले आई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications