पति-पत्नी चलाते थे ऑनलाइन सेक्स रैकेट, कॉलगर्ल्‍स के फेस और फिगर से फिक्‍स होता था रेट

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक पॉश इलाके में पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्‍स रैकेट का खुलासा किया है। पति-पत्‍नी मिलकर यहां पिछले 5 सालों से इस गोरखधंधा को अंजाम दे रहे थे। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के ग्रैंड अपार्टमेंट के डी आठ नंबर फ्लैट में रोज नयी-नयी लड़कियों व अनजान लोगों की आवाजाही लगी रहती थी। इसी से परेशाना लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीत कुमार, उसकी पत्नी रानी थापा और सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोलकाता की दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कॉन्‍ट्रैक्‍ट बेस पर कुछ दिनों के लिए यहां आई थीं। खुलासा यह भी हुआ है कि लड़कियों की सुंदरता और फिगर के आधार पर उनका रेट फिक्‍स किया जाता था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

Whatsapp पर ग्राहकों को दिखाई जाती थी कॉलगर्ल्‍स की फोटो और फिर...

Whatsapp पर ग्राहकों को दिखाई जाती थी कॉलगर्ल्‍स की फोटो और फिर...

बताया जा रहा है कि ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और फिर उन्हें इसी फ्लैट में बुलाया जाता था। यहां ग्राहकों से एक घंटे के लिए पांच हजार और दो घंटे के लिए 10 हजार लिए जाते थे। इतना ही नहीं बिहार में शराब पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी यहां पर ग्राहकों को शराब परोसा जाता था। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाता था कि शराब की गंध कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके लिए प्रतिदिन फ्लैट के गेट पर अगरबत्ती जला कर रखी जाती थी और यह अगरबत्ती पूरे दिन में कई बार रखी जाती थी। पुलिस को मौके से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुई हैं।

फेस और फिगर से फिक्‍स होता था कॉलगर्ल का रेट

फेस और फिगर से फिक्‍स होता था कॉलगर्ल का रेट

सेक्स रैकेट माफिया लड़कियों की सुंदरता व कद-काठी के आधार पर ग्राहकों से रुपये वसूलता था। पांच से लेकर 20 हजार रुपये तक लिये जाते थे। जिन ग्राहकों को माफिया पहले से जानता था, उन्हें कॉल गर्ल को बाहर भी ले जाने की इजाजत थी। इसके लिए अलग से जार्च किया जाता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर दिल्ली, कोलकाता और बांग्लादेश से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं।

पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैप की जाती थी लड़कियां

पब्‍लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैप की जाती थी लड़कियां

तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि रैकेट के माफिया की पत्नी ट्रेन व बसों में लड़कियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर जिस्मफरोशी के अड्डे तक ले आती थी। मुक्त कराई गई लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात रानी थापा से ट्रेन में हुई थी। वह झूठ बोलकर उसे यहां तक ले आयी।

मोबाइल नंबर से बना रखा था ऑनलाइन सेक्स पोर्टल व वेबसाइट

मोबाइल नंबर से बना रखा था ऑनलाइन सेक्स पोर्टल व वेबसाइट

सेक्स रैकेट का संचालक सुजीत कुमार हाइटेक तरीके से धंधे का संचालन कर रहा था। उसने मोबाइल नंबर से कई नामों से ऑनलाइन सेक्स पोर्टल व वेबसाइट बना रखा था। इन लोगों ने प्लेब्यॉय पटना, रिया कुमारी, रिया पटेल हॉट एंड सेक्सी, पर्सनल सर्विस पटना, पटना कॉल गर्ल जिया पटेल, वीआइपी नंबर एस्कोर्ट, एस्कोर्ट इन पटना आदि बना रखा था। साथ ही कई लड़कियों की फोटो भी डाल रखा था। इन पोर्टल व वेबसाइट पर उसकी पत्नी रानी का भी मोबाइल नंबर अंकित था। कॉलेज गर्ल व घरेलू महिलाओं को उपलब्ध कराने का दावा कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता था। अगर किसी को उक्त सर्विस लेनी होती थी, तो वह कॉल करता। सुजीत कुमार के मोबाइल में कई कॉल गर्ल और ग्राहकों के नंबर पुलिस को मिले हैं। उसमें कॉल गर्ल की तस्वीर भी है। पुलिस की मानें तो वाट्स एप पर किया गया चैट यह प्रमाणित करता है कि सुजीत जिस्मफरोशी का धंधा कई दिनों से चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+