Bullet Train: टूट सकता है सस्ते घर का सपना

आपको बता दें कि अभी मुंबई में एक अपार्टमेंट की औसतन न्यूनतम कीमत करीब दो करोड़ से तीन करोड़ पड़ती है और अहमदाबाद की बात करें तो यहां पर एक अपार्टमेंट की न्यूनतम औसतन कीमत करीब 20 लाख रुपए पड़ती है। आपको बता दें कि जहां-जहां से बुलेट ट्रेन और हाई स्पीड ट्रेन गुजरेगी वहां-वहां स्थित जमीन व फ्लेट या अपार्टमेंट की कीमतें बढ़ जाएंगी।
यहां-यहां से गुजरेगी हाई स्पीड ट्रेन
सूत्रों के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के लिए भविष्य में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन मुंबई से चलकर थाने, विरल, दहानु, वापी, वलसाड़, सुरत, भारुच, वडोदरा, आनंद से होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।
कैसे हो सकता इस समस्या का निदान
रियल स्टेट के बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए अधिनियम लोकसभा से पास कराना होगा। जिसके जरिए रियल स्टेट के सिकंदरों पर सरकार नियंत्रण कर सकेगी। जिससे बेखौफ होकर कीमतें बढ़ाने वालों पर काबू पाया जा सकेगा। साथ ही घर खरीदने वालों का सपना भी पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications