अपनी 'आशिकमिजाजी' की वजह से मारा गया बुरहान वानी, नाराज गर्लफ्रेंड की मुखबिरी

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद हिज़बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर और आतंकियों के पोस्टर ब्वॉय बुरहान मुजफ्फर वानी को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने बुरहान वानी के से साथ-साथ दो और आतंकियों को ढ़ेर कर दिया।

bruhan wani

गर्लफ्रेंड बनी मुखबिर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुरहान वानी अपनी आशिकमिजाजी की वजह से मारा गया। बुरहान दिलफेर आशिक था। उसकी एक नहीं बल्कि कई गर्लफ्रेंड थीं। उसने कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बना रखे थे। उसकी इसी आशिकमिजाजी की वजह से उसकी एक्स गर्लफ्रेंड नाराज थी। बुरहान की गर्लफ्रेंड ने बेवफाई की बदला लेने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में सटीक जानकारी दी थी।

burhan wani

हेडमास्टर का बेटा बना आतंकी

बुरहान जब 14 साल का था, तभी वो घर से भाग गया था। वो पढ़ाई में अव्वल, क्रिकेट खेलने में लाजवाब था। उसके पिता हेड मास्टर थे। बेटे के घर छोड़ने पर घरवालों ने बहुत तलाशा लेकिन वो नहीं मिला। अचानक एक दिन पता चला कि वह आतंक का मॉडर्न चेहरा बन गया है। बुरहान ने हिजबुल मुजाहिद्दीन का दामन थाम लिया था। अब लोग उसे हिजबुल का पोस्टर ब्वॉय कहने लगे थे। आतंक के आकाओं ने बुरहान के बेबाक अंदाज और पर्सनैलिटी को कैश करने के लिए उसे हाईटेक बनाया। उसकी पर्सनैलिटी को देखते हुए उसे आतंकियों का स्टाइल आइकॉन बनाया गया।

कौन था बुरहान

  • बुरहान त्राल का रहने वाला था।
  • 14 साल की उम्र में ही घर से भागकर हिजबुल में शामिल हो गया था।
  • हिजबुल का पोस्टर ब्वॉय बुरहान घाटी में 7 साल से सक्रिय था।
  • बुरहान वानी पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
  • सोशल मीडिया में बुरहान के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं
  • सुरक्षा बलों की ओर से किए गए अपने बड़े भाई के कथित अपमान का बदला लेने के लिए बुरहान ने बंदूक उठाई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+