मोदी को हटाकर पर्रिकर को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए भाजपा: आप

Project Manohar Parrikar as PM not Narendra Modi: AAP to BJP
पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई ने सोमवार को भाजपा से मांग की है कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सादगी में भरोसा है तो वह नरेंद्र मोदी के स्थान पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का साहस दिखाए।

आप ने भाजपा से यह मांग ऐसे समय में की है, जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में एक रैली के दौरान पर्रिकर की सादगी की सार्वजनिक प्रशंसा की है।
आप के प्रवक्ता दिनेश वाघेला ने कहा कि यदि भाजपा के पास साहस है और वह सादगी में भरोसा करती है तो उसे चाहिए कि मोदी को हटाकर पर्रिकर को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए।

वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सोमवार को नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि क्या वह आम आदमी पार्टी (आप) के उदय से घबराए हुए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पार्टी के दिल्ली प्रभारी शकील अहमद ने ट्विटर पर लिखा, "कांग्रेस को लेकर मोदी की आलोचना तो समझ में आती है, लेकिन अब तो वह आप की भी आलोचना करने लगे हैं। क्या सचमुच वह आप के उदय से घबराए हुए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+