लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की वडकरा सीट के बारे में, जहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी है

नई दिल्ली। वडकरा लोकसभा सीट केरल राज्य में स्थित शहर है जोकि कोजीकोड जिले के अंतर्गत आता है। वडकरा एक तरफ माहे और दूसरी तरफ पय्योली से जुड़ा है। यह वडकरा तालुक का मुख्यालय भी है जिसमे कुल 22 पंचायतें शामिल हैं। पहले इसे कदाठंडु के नाम से जाना जाता था लेकिन ब्रिटिश राज में यह मालाबार जिले में शामिल हो गया। ऐतिहासिक लोकनरकावू मंदिर यहीं पर स्थित है। वडकरा मुख्य रूप से कॉफी, काली मिर्च, नारियल के लिए प्रसिद्ध है। 18वीं शताब्दी में यह व्यापार का मुख्य केंद्र रहा। यहां अहम बंदरगाह कनन्नोर, तेलीचेरी और कालीकट हैं, जहां समुद्री मार्ग से व्यापार होता है। वडकरा में उन्नीयार्चा, अरोमल चेकवर और थचोली ओथेनाम जैसे महान फिल्मी कलाकारों का जन्म हुआ था। थचोली ओथेनाम का यहां पर एक मंदिर भी है जोकि लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। पूर्वी मालाबार का दूसरा सबसे अमीर मंदिर कोथक्कल भगवती भी यहीं पर स्थित है। यहां पर अधिकतर लोग मजदूरी और खेती के व्यवसाय में हैं। मालाबार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मिडिल ईस्ट के देशों में काम करते हैं। कुछ लोग पड़ोस के राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में काम करने के लिए जाते हैं।

vatakara

कुल 7 विधानसभा सीटें

वडकरा लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कांग्रेस के मुल्लापल्ली रामचंद्रन हैं। यहां कुल 7 विधानसभा सीटें हैं जिनके नाम थलासेरी, कुथुपरंबा, वडकरा, नदापुरम, कुट्टिआडी, कोयीलैंडी, पेरंबरा है। यहां पर मुख्य रूप से कांग्रेस और सीपीआईएम के बीच ही लड़ाई रहती है। वर्ष 2009 से यहां पर कांग्रेस का कब्ज है। मुल्लापेल्ली रामचंद्रन 2009 से यहां के सांसद हैं। कांग्रेस से पहले वह युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता था। जबकि एएन शमसीर सीपीआईएम के नेता हैं जिन्हें हराकर मुल्लापेल्ली ने 2014 में चुनाव जीता था। जबकि भाजपा को यहां तीसरा स्थान मिला था। भाजपा नेता वीके संजीवन तीसरे नंबर पर रहे थे।

मुख्य आबादी शहर में

वडकरा की कुल आबादी 1607127 है, जिसमे 31 फीसदी ग्रामीण आबादी है और 68.93 फीसदी शहरी आबादी है। वहीं 3.74 फीसदी एसएसटी और .38 फीसदी एसटी हैं। कुल मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 1182504 है, जिसमे महिलाओं की संख्या 621336 और पुरुषों की संख्या 561168 है। यहां 83 फीसदी साक्षरता है जोकि राष्ट्रीय औसत 59.5 फीसदी से कहीं अधिक है। पुरुषों की साक्षरता 85 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 80 फीसदी है। वडकरा में 11 फीसदी आबादी की उम्र 6 वर्ष से कम है।

सक्रिय कांग्रेस सांसद

पिछले लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो कांग्रेस के मौजूदा सांसद मल्लीपल्ली रामचंद्रन ने यहां कुल 43.41 फीसदी यानि 416479 वोट हासिल किए थे। जबकि सीपीआईएम नेता एएन शमशीर ने यहां 43.07 फीसदी यानि 413173 वोट हासिल किए थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार वीके संजीवन के खाते में महज 7.95 यानि 76313 वोट आए थे। कुल वोटिंग की बात करें तो यहां 81.61 फीसदी यानि 959 342 लोगों ने मतदान किया था। जयहां कुल 437556 पुरुष और 521786 महिला मतदाताओं ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस सांसद रामचंद्रन जिनकी उम्र 71 वर्ष है वह संसद में काफी सक्रिय रहते हैं। लोकसभा में उनकी उपस्थिति 94 फीसदी है और उन्होंने अबतक कुल 610 सवाल पूछे हैं और 161 बहस में हिस्सा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+