लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कर्नाटक की उडूपी चिकमंगलूर सीट के बारे में

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के इस दौर में कर्नाटक के उडूपी चिकमंगलूर संसदीय क्षेत्र की जहां से शुरू से ही बीजेपी का कब्जा रहा है। बीजेपी की शोभा करंदलाजे फिलहाल इस क्षेत्र से सांसद हैं। कर्नाटक में 2008 में उडूपी चिकमंगलूर को पहली बार संसदीय क्षेत्र घोषित किया था। 2009 में जब पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ गया तो बीजेपी के सदानंद गौड़ा ने जीत हासिल की थी। 2011 में जब बीएस येदियुरुप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब गौड़ा को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था। 2014 में दूसरी बार संसदीय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए उडूपी चिकमंगलूर सीट के बारे में

बात करते हैं शोभा करंगलाजे की जो यहां से फिलहाल सासंद हैं। करंगलाजे कर्नाटक की सबसे प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजनेताओं में से एक हैं। शोभा बहुत कम उम्र में आरएसएस में शामिल हो गई थीं। और उन्होंने आरएसएस को अपना जीवन दिया है और कभी शादी नहीं करने का वादा किया है। उन्होंने 1994 में शकुंतला शेट्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। शोभा ने उस समय प्रकाश में आईं, जब बीएसवाई ने उन्हें कर्नाटक राज्य में पहली भाजपा सरकार में मंत्री बना दिया। अब शोभा करंदलाजे को शोभाक्का कहा जाता है। शोभा करंदलाजे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मजबूत हिंदुत्व विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। वह कुमारधारा नदी में दमकल का विरोध करती हैं। 13 मई 2015 में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2015 में निष्पक्ष मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार पर संयुक्त समिति की सदस्या के रूप में नियुक्त हुईं।

कर्नाटक के उडूपी चिकमंगलूर सीट की बात करे तो 2009 से लेकर अब तक यहां बीजेपी का ही राज रहा है। इस सीट से दोनों बार बीजेपी ने ही कब्जा किया है। उडूपी चिकमंगलूर संसदीय सीट की आबादी 18,18,242 हैं, जिसमें से करीब 72 फीसदी ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और सिर्फ 30 फिसदी से भी कम लोग शहरी है। इसके अलावा वर्ग के आधार पर देखे तो इस इस क्षेत्र में करीब 14.44 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग है और 5 फीसदी से भी कम अनुसूचित जनजाति के लोग है।

अब अगर में संसद में उडूपी चिकमंगलूर के सासंद के प्रदर्शन पर नजर डाले, तो वह अब तक बहुत ही प्रभावित करने वाला रहा है। संसद में 89 फीसदी उपस्थित रहने वालीं शोभा करंगलाजे 674 सवाल पूछ चुकी हैं, वहीं इसके अलावा 100 से डिबेट में भी भाग ले चुके हैं। इस सीट पर अगर वोटिंग टर्नआउट की बात करे तो 2014 में 75 फीसदी लोग वोट देने के लिए बाहर आए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में उडूपी चिकमंगलूर सीट पर कुल 10,34,108 लोगों ने वोट किया था, जिसमें से 5,22,638 महिलाओं और5,11,470 पुरुषों ने वोट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+