लोकसभा चुनाव 2019: जानिए केरल की पोन्नानी सीट के बारे में
नई दिल्ली। पोन्नानी नदी के किनारे बसा पोन्नानी शहर केरल की 20 लोकसभा संसदीय क्षेत्र में से एक है। शहर की सीमा अरब सागर से मिलती है। नेशनल हाईवे 66 जोकि पनवल से कन्याकुमारी तक जाती है वह इस शहर को जोड़ती है। पोन्नानी मुस्लिम व्यापार का का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के बंदरगाह कोझिकोड़ के शासकों के लिए सैन्य मुख्यालय का काम करते थे। यहां जब भी कोझिकोड के शासकों और पुर्तगालियों के बीच युद्ध होता था तो पुर्तगाली पोन्नानी किले पर हमला करके इसे लूटने की कोशिश करते थे। मौजूदा समय में पोन्नानी केरल राज्य में मछली पकड़ने का मुख्य केंद्र है। पोन्नानी को मालाबार का छोटा मक्का कहते हैं यहां पर पोन्नानी जुमा मस्जिद है जोसि मखदूम मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी शिक्षा का यह मुख्य केंद्र रहा है। यहां पर सुमात्रा, जावा और श्रीलंका से छात्र धार्मिक शिक्षा लेने के लिए आते थे। इस शहर को मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता था। मौजूदा समय में यहां कुल 50 मस्जिदें हैं जोकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। फरवरी और मार्च के माह में यहां बड़ी संख्या में बाहर से पक्षी आते हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।

7 विधानसभा सीटें
पोन्नानी लोकसभा सीट के तहत कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं, जोकि मुख्य रूप से तिरुरंगडी, तनूर, तिरूर, पोन्नानी, तवनूर, कोट्टकल, थिरिंथला है। यहां पर मौजूदा समय में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ईटी मोहम्मद बशीर सांसद हैं। जबकि पी श्रीरामकृष्णन पोन्नानी के विधानसभा सदस्य हैं। वह केरल विधानसभा के स्पीकर भी हैं। यहां पर मुख्य राजनीतिक पार्टियां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, लेफ्ट डेमोक्रैटिक फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी हैं।
90 फीसदी आरक्षण
शहर की जनसंख्या की बात करें तो यहां की कुल आबादी 1760899 है, जिसमे 48.85 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, 51.15 फीसदी लोग शहरी इलाके में रहते हैं। कुल 7.09 फीसदी लोग एससी हैं और .23 फीसी लोग एसटी हैं। यहां की औसत साक्षरता 90 फीसदी है जिसमे पुरुषों की साक्षरता 93.36 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 83.07 फीसदी है। पोन्नानी की 13.17 फीसदी आबादी 7 साल के उम्र की है। तकरीबन 68.31 फीसदी आबादी मुस्लिम आबादी है जबकि 31.02 फीसदी आबादी हिंदू है।
80 फीसदी मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1180789 है, जिसमे पुरुषों की आबादी 574106 और महिलाओं की आबादी 606683 है। जिनमे से 80 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल 871592 लोगों ने मतदान किया था, जिसमे 405116 पुरुष, 466476 महिला मतदाता थीं। यहां के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर ने कुल 43.43 फीसदी वोट यानि 378503 वोट हासिल किए थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार वी अब्दुल रहमान ने 40.51 फीसदी यानि 353093 वोट हासिल किए थे। मोहम्मद बशीर की लोकसभा में सक्रियता की बात करें तो उन्होंने कुल 299 सवाल पूछे और लोकसभा में उनकी उपस्थिति 80 फीसदी है। उन्होंने कुल 86 बहस में हिस्सा लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां एक बार फिर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications