लोकसभा चुनाव 2019: नरसापुरम लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Narasapuram, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के गोकाराजू गंगाराजू इस समय सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वायएसआर कांग्रेस के वन्का रवींद्रनाथ को 85 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता था। गंगाराजू से पहले कांग्रेस के कनुमुरि बापीराजू यहां से सांसद थे। नरसापुरम सीट पर 2014 से पहले सिर्फ एक बार 1999 में भाजपा का कैंडिडेट जीतने में कामयाब रहा है। तब भाजपा के यू वी कृष्णम राजू ने यहां से चुनाव जीता था।

    dsfvdgbf

    नरसापुरम सीट से भाजपा सांसद गोकाराजू गंगाराजू सबसे अमीर सांसदों में शुमार हैं। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करने वाले राजू एक बिजनेसमैन हैं। लोकसभा में गंगाराजू ने 224 सवाल पूछे है और दो दफा सदन के भीतर बहस में हिस्सा लिया है। वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 82 फीसदी है।

    नरसापुरम सीट पर कुल 13,25,143 मतदाता हैं। इनमें 6,52,668 पुरुष और 6,72,475 महिला मतदाता हैं। 2014 में नरसापुरम सीट पर 82 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 10,88951 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में खास बात ये रही कि यहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल 10,88951 मतदाताओं में 5,39,357 पुरुषों और 5,49,594 महिलाओं ने वोट डाला।

    नरसापुरम लोकसभा सीट आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के अंतर्गत आती है। यहां की कुल आबादी की बात करें तो यहां की कुल जनसंख्या 17,79,935 है। इसमें 73.65 फीसदी आबादी ग्रामीण है और 26.35 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है। यहां की आबादी में 16.25 फीसदी एससी और करीब एक फीसदी (0.91) आबादी एसटी है। नरसापुरम लोकसभा सीट सात विधानसभाएं हैं। इनमें अचंता विधानसभा, पावाकोल, नरसापुरम, भीमावरम, उंडी, तुनुकु और ताडेपल्लीगुडेम हैं।

    नरसापुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस और तेलुगुदेशम पार्टी का दबदबा रहा है। कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा सात बार जीती है। 1962 से 1984 तक लगातार यहां कांग्रेस की जीत हुई।1984 में तेलुगुदेशम पार्टी के भूपतिराजू विजयकुमार राजू ने ये सीट कांग्रेस से झटक ली। इसके बाद राजू लगातार तीन बार यहां से सांसद बने। 1998 में एक बार फिर ये सीट कांग्रेस के पास पहुंची जब कनुमुरि बापीराजू ने यहां से इलेक्शन जीता। 1999 में यहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। कृष्णन राजू ने भाजपा से चुनाव जीता। 2004 में ये सीट फिर से कांग्रेस के पास चली गई और 2014 में भाजपा यहां से जीती।

    ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से देखें तो नरसापुरम पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। कांग्रेस और तेदेपा लगातार इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं तो भाजपा भी सीट को 2019 में तीसरी बार जीतना चाहेगी। वहीं वायएसआर कांग्रेस की निगाह भी इस सीट पर अपना खाता खोलने पर रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+