लोकसभा चुनाव 2019: गाजियाबाद लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है। 2014 में यहां पर बीजेपी के जनरल विजय कुमार सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर को हराया था। जनरल वीके सिंह ने राजबब्बर को 567260 वोटों से पराजित किया था।

लोकसभा चुनाव 2019: गाजियाबाद लोकसभा सीट के बारे में जानिए

गाज़ियाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत यहां 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाज़ियाबाद और धौलाना है, निर्वाचन क्षेत्र बनने के बाद गाज़ियाबाद में पहली बार 2009 में चुनाव हुए थे जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोएल को हरा के भारतीय जनता पार्टी के राजनाथ सिंह गाज़ियाबाद के एमपी बने थे लेकिन साल 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जनरल विजय कुमार सिंह को टिकट दिया, जिन्होंने कांग्रेस के राज बब्बर को हरा कर यहां बड़ी जीत हासिल की।

राजधानी दिल्ली से एकदम सटे हुए गाजियाबाद का इतिहास भी काफी रोचक है, इसे मोहम्मद शाह के मंत्री वज़ीर गाज़ी-उद-दीन ने स्थापित किया था, इसी वजह से इसका नाम गाजियाबाद है, 1857 विद्रोह के दौरान ब्रिटिश सेना और भारतीय विद्रोहियों के बीच भिडंत यहीं हुई थी, वैसे 'यूपी का डोर' कहे जाने वाले गाज़ियाबाद 133.3 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां की आबादी 2,358,525 है, यहां की साक्षरता दर 93.81% है।

गाजियाबाद की 72 प्रतिशत आबादी हिंदू और 25 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है, साल 2014 के चुनाव में 2357553 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 56 प्रतिशत पुरुष और 43 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं, यहां जनरल वीके सिंह और राजबब्बर के के बीच जीत का अंतर 42 प्रतिशत वोटों का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+