लोकसभा चुनाव 2019: बरहामपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस पार्टी के अधीर रंजन चौधरी हैं। वो लगातार चार बार वह यहां से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। साल 2014 के चुनाव हुए तो कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। 200 से ज्यादा सांसदों वाली पार्टी 44 सीटों पर सिमट कर रह गई। लेकिन यह वह सीट थी जो कांग्रेस पार्टी का गढ़ मानी जाती है और कांग्रेस अपने गढ़ को यहां बचा पाई। उन्हें 5 लाख 83549 वोट मिले थे दूसरे नंबर पर रही थी इंद्रनिल सेन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के,इनको 226982 वोट मिले थे और यहां से कांग्रेस 356567 वोटों से जीत गई थी।

profile of Baharampur lok sabha constituency
62 साल के अधीर चौधरी दिसंबर 2018 तक 111 डिबेट में भाग ले चुके हैं। वो 5 प्राइवेट मेंबर बिल लोकसभा के पटल पर रख चुके हैं। वहीं, लोकसभा में 175 सवाल पूछ चुके हैं। लोकसभा में उनकी मौजूदगी 82 फ़ीसदी रही है जो कि एवरेज से बहुत ऊपर है।

रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के Tridib chaudhuri यहां से लगातार सात बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। साल 1952 से लेकर 1984 तक वह यहां से जीतते रहे। 1984 में पहली बार यहां से किसी दूसरी पार्टी का कोई सांसद जीत पाया। इंदिरा गांधी की मौत के बाद चुनाव हुए तो यहां पर इंडियन नेशनल कांग्रेस की आतिशी चंदर सिन्हा जीत कर लोकसभा पहुंची। यह पहली बार था जब आजादी के बाद रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी का कोई नेता यहां से हारा हो। लेकिन यह हार सिर्फ 5 साल ही रही। साल 1989 में जब यहां चुनाव हुए तो दोबारा से रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी की नानी भट्टाचार्य जीत गई। वो यहां से लगातार दो बार जीती और 1993 तक यहां के सांसद रही। साल 1994 में यहां चुनाव हुए तो रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के Pramothes Mukherjee जीत गए जो कि 1999 तक सांसद रहे. 1999 के बाद चुनाव हुए तो फिर इंडियन नेशनल कांग्रेस का झंडा यहां पर फहराता रहा जो आज तक फहरा रहा है अधीर रंजन चौधरी यहां के सांसद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे चुनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+