लोकसभा चुनाव 2019: अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट के बारे में जहां से कांग्रेस के नेता निनॉन्ग एरिंग सांसद हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार निनॉन्ग एरिंग बीजेपी के उम्मीदवार तापिर गाव को मात देते हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। इस चुनाव में निनॉन्ग एरिंग को 118,455 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के प्रत्याशी को 105,977 वोट मिले थे। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर पीपीए पार्टी थी।

1980 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने सोबेंग त्यांग को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत भी हासिल की। इसके बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वांग्फा लोवांग चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इसके बाद अलगे दो चुनाव 1989 और 1991 के चुनाव में लेता अंब्रे सांसद बने। इसके बाद 1996 के चुनाव में पासा पलटा और स्वतंत्र उम्मीदवार वांगचा राजकुमार ने कांग्रेस को मात देते हुए जीत हासिल की। 1998 और 1999 के चुनाव में वांगचा सांसद चुने गए लेकिन 1998 में उनकी पार्टी अरुणाचल कांग्रेस थी और 1999 में वो कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े।
कांग्रेस ने हासिल की है सबसे ज्यादा बार जीत
2004 के चुनाव में अरुणाचल पूर्व सीट पर राजनीति ने एक बार फिस करवट ली और सीट बीजेपी के कब्जे में चली गई और तापिर गाव सांसद चुने गए। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी करते हुए सीट पर जीत हासिल की और 2009 और 2014 दो बार से निनॉन्ग एरिंग सांसद बने हुए हैं। 2014 के चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 45.33 रहा जबकि बीजेपी का 40.56 फीसदी। मतलब जीत और हार के बीच लगभग 5 फीसदी वोट का अंतर था। ऐसे में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस लोकसभा सीट पर कुल 3,12,872 वोटर हैं
अरुणाचल पूर्व सीट के बारे में आपको बता दें कि यहां पर कुल 3,12,872 वोटर हैं। इसमें 1,60,293 पुरुष वोटर हैं और 1,52,579 महिला वोटर हैं। यह सीट अधिकतर समय तक कांग्रेस और बीजेपी के कब्जे में रही है। इस सीट पर इन दोनों पार्टियों का स्ट्राइक रेट की बात करें तो कांग्रेस का 75.5 फीसदी है जबकि बीजेपी की 24.5 फीसदी है। 1980 के बाद हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने 7 और बीजेपी ने 1 बार जीत हासिल की है।
निनॉन्ग एरिंग सदन में 300 सवाल किए हैं
इस सीट से सांसद निनॉन्ग एरिंग ने अभी तक सदन में 300 सवाल किए हैं। जबकि सदन में इनकी उपस्थिति 72 फीसदी है। इन्होंने 53 चर्चाओं में हिस्सा लिया है। अब 2014 में इस सीट पर हुए लोकसभा चुनाव के बारे में आपको बता दें कि यहां पर 84 फीसदी वोट पड़े थे। जिसमें 2,61,291 मतदाताओं ने वोट किया था। इसमें 1,29,313 पुरुष मतदाता थे जबकि 1,31,978 महिला मतदाता थे। लेकिन अब देखना है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस सीट से राजनीतिक पार्टियां किसको प्रत्याशी घोषित करती है और जनता का विश्वास किसे मिलता है। लेकिन इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि इस सीट पर लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच में होने की संभावना है। क्योंकि इस सीट पर तीसरी पार्टी अभी तक ज्यादा असरदायक साबित नहीं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications