लोकसभा चुनाव 2019: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के डॉ संजीव बालियान हैं। डॉ संजीव बालियान ने बसपा के कादिर राणा को 401150 वोटों से हराया था। इससे पहसे इस सीट पर बसपा का कब्जा था। इस सीट पर 16 साल बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में कमल खिला। इस सीट पर बसपा दूसरे, सपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। इससे पहले भाजपा को यहां से 1998 में जीत मिली थी।

profile of muzaffarnagar lok sabha constituency

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का इतिहास

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की तीसरा लोकसभा सीट है। 1952 में हुए पहले चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिरा वल्लभ त्रिपाठी, सुन्दर लाल, और अजित प्रसाद पहले सांसद बने थे। 1957 में दूसरे और 1962 में हुए तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सुमत प्रसाद सांसद बने। चौथे लोकसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के लताफत अली खान और अगले चुनाव में भी कम्युनिस्ट पार्टी के विजयपाल सिंह यहां से सांसद बने। 1991 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की और और नरेश कुमार बालियान सांसद बने। भाजपा ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक बनाई। नरेश कुमार के बाद भाजपा के सोहन वीर सिंह ने दो बार मुज़फ्फरनगर की कमान संभाली है। इसके बाद 1999 में समाजवादी पार्टी के मुनव्वर हसन मुज़फ्फरनगर के सांसद बने और इसके उनके बाद बहुजन समाज पार्टी के कादिर राणा ने यह पद संभाला।

संजीव बालियान

मुज़फ्फरनगर के मौजूदा भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान 2014 से 2017 तक केंद्र सरकार में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे। संजीव बालियान साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भी हैं। बालियान ने पिछले पांच सालों में सदन में करीब 89 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने लोकसभा में चार डिबेट में हिस्सा लिया और 9 प्रश्न पूछे।

मुज़फ्फरनगर एक परिचय: प्रमुख बातें

गन्ने की भारी उपज के कारण ये इंडिया का 'चीनी का कटोरा' नाम से प्रसिद्ध
दिल्ली के करीब होने की वजह से यूपी का सबसे विकसित और समृद्ध शहर
51 प्रतिशत आबादी हिंदू और 41 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है
2014 के लोकसभा चुनाव में 1588475 लोगों ने मतदान किया
मतदान में 55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाओं की भागेदारी
भाजपा ने बसपा को 36 प्रतिशत वोटों से दी मात

सपा-बसपा गठबंधन के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आरएलडी को भी ये सीट समझौते के तहत देने की बात चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+