लोकसभा चुनाव 2019: करीमनगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: तेलंगाना की करीमनगर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तेलंगाना राष्ट्र समिति के विनोद कुमार बाइनापाली हैं। उन्होंने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस नेता पोनम प्रभाकर गौड़ को (Ponnam Prabhakar) को 2,05,007 वोटों के अंतर से हराया था। विनोद कुमार बाइनापाली को यहां पर 5,05,783 वोट मिले थे तो वहीं पोनम प्रभाकर को केवल 3,00,706 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। इस सीट पर नंबर तीन पर भाजपा और चार पर WPI थी, भाजपा प्रत्याशी को 2,14,828 वोट और WPI प्रत्याशी को मात्र 39,308 वोट प्राप्त हुए थे।

profile of Karimnagar lok sabha constituency

करीमनगर लोकसभा सीट का इतिहास
साल 1952 से ही यह सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही है, हालांकि बीच-बीच में तेलंगाना प्रजा समिति, भाजपा और तेलुगू देशम पार्टी भी चुनाव जीतती रही है, यहां हुए 16 आम चुनावों में से 10 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली है, टीआरएस के गठन के बाद यह सीट इस पार्टी के फाउंडर और राज्य के मौजूदा मुख्य मंत्री के. चंद्रशेखर राव के पास भी रही है, वह तेलंगाना आंदोलन के दौरान यहां से बड़े अंतर से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं, करीमनगर लोक सभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं, इनमें से चोप्पाडान्डी और मान्कोन्डुर दो सीटें अनुसूचित जातियों के लिए सुरक्षित हैं और करीमनगर, वेमुलवाडा, सिरसिल्ला, हुजूराबाद और हुस्नाबाद सीटें अनारक्षित हैं, इस समय सातों विधानसभा सीटें तेलंगाना राष्ट्र समिति के पास हैं, साल 2014 के चुनाव में यहां कुल मतदाताओं की संख्या 15,50,834 थी, जिसमें से केवल 11,25,691 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां पर किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,52,489 और महिलाओं की संख्या 5,73,202 थी।

करीमनगर, एक परिचय-प्रमुख बातें-
करीमनगर दक्षिणी भारतीय राज्य तेलंगाना का प्रमुख और ऐतिहासिक जिला है। यह राज्‍य की राजधानी हैदराबाद से 165 किलोमीटर दूर है। करीमनगर का नाम एक किलादार 'सयैद करीमुद्दीन' के नाम पर रखा गया है, यह शहर वेदों की शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है जो प्राचीन काल से ही इस नगर की पहचान रही है। यहां के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों में गोदावरी नदी सबसे महत्‍वपूर्ण है तो वहीं कई प्राचीन मंदिर इस जिले के अंतर्गत आते हैं जिनमें से मुक्‍तेश्‍वर स्‍वामी को समर्पित मंदिर सबसे अद्भुत है। यहां की कुल जनसंख्या 20,54,293 है, जिसमें से 79 प्रतिशत लोग गांवों में और 20 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते हैं, यहां कि 19 प्रतिशत जनसंख्या SC और 2 प्रतिशत आबादी एसटी वर्ग की है।

दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों के दौरान यहां के मौजूदा सांसद विनोद कुमार बाइनापाली की लोकसभा में उपस्थिति 78 फीसदी रही है इस दौरान उन्होंने 100 डिबेट में हिस्सा लिया है और 523 प्रश्न पूछे हैं। इसके अलावा वह सदन में 7 प्राइवेट मेंबर बिल भी लाए हैं , विनोद कुमार बाइनापाली को उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए 17.50 करोड़ का फंड आवंटित हुआ था, जिसमें से उन्होंने 96.99 फीसदी के विकास कार्य किए हैं।

करीमनगर लोकसभा सीट से देश के कई हाई-प्रोफाइल नेता भी चुनाव जीत चुके हैं, इस सीट से वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व में भाजपा नेता रहे सी. विद्यासागर राव जीत चुके हैं, वह लगातार दो बार 12वीं और 13वीं लोकसभा में यहां की जनता के प्रतिनिधि चुने गए थे। कांग्रेस की सेफ सीट करीमनगर पर आज TRS का कब्जा है, पिछले चुनाव में इस सीट समेत TRS ने पूरे राज्य में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, उसने लोकसभा की 11 सीटों पर कब्जा किया था और विधानसभा चुनाव में भी उसी का डंका बजा है, ऐसे में कांग्रेस कैसे यहां TRS का मुकाबला करती है, यह एक देखने वाली बात होगी, देखते हैं इस बार यहां की जनता का फैसला क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+