लोकसभा चुनाव 2019: अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के ईश्वर मकवाना को 320, 311 वोटों से हराया था। किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी को इस चुनाव में 617, 104 वोट मिले थे, तो वहीं कांग्रेस प्रत्य़ाशी को 296,793 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। इस सीट पर 173, 32 वोटों के साथ आप प्रत्याशी नंबर तीन की पोजिशन पर था। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15,34,400 थी, जिसमें से मात्र 9,64,609 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,34,008 और महिलाओं की संख्या 4,30,601 रही।

profile of Ahmedabad West lok sabha constituency

अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट का इतिहास

अहमदाबाद पश्चिम संसदीय सीट साल 2008 में नए परिसीमन के बाद सामने आई। इस सीट में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस सीट को अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित रखा गया है। अहमदाबाद पश्चिम की जनसंख्या 24,82,962 है, जिसमें से 11 प्रतिशत लोग अनुसूचित वर्ग के और 1.18 प्रतिशत लोग अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। साल 2019 में यहां पहला आम चुनाव हुआ था, जिसे कि भाजपा नेता किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी ने ही जीता था और साल 2014 के चुनाव में भी उनका जलवा यूं ही इस सीट पर बरकरार रहा। आपको बता दें कि अहमदाबाद पश्चिम के गठन से पहले रही अहमदाबाद सीट पर हमेशा से बीजेपी की पकड़ मजबूत रही है, साल 1951, 1977, 1980, 1984 चार मौकों पर यहां से कांग्रेस को जीत मिली। बाकी समय निर्दलीय और 1989 से लेकर 2004 के आखिरी चुनाव तक यहां पर भाजपा का ही राज रहा है। भाजपा के हरीन पाठक यहां से लगातार 6 बार सांसद चुने गए।

अहमदाबाद पश्चिम, परिचय-प्रमुख बातें-

अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है जो कि साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। 1970 में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी थी। अहमदाबाद का नाम सुल्तान अहमद शाह के नाम पर रखा गया है। सुल्तान अहमद शाह ने इस शहर की स्थापना 1411 ईसवीं में की थी, वैसे अहमदाबाद का प्राचिन नाम कर्णावती था। इस शहर को भारत का मेनचेस्टर भी कहते है। वर्तमान समय में, अहमदाबाद को भारत के गुजरात प्रांत के एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है। साबरमती आश्रम की वजह से यह शहर पूरे देश में अलग पहचान रखता है।

किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी का लोकसभा में प्रदर्शन

अहमदाबाद पश्चिम सीट के सांसद किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी की गिनती उन चुनिंदा सांसदों में होती है, जिन्हें जनता ने पहली बार के मुकाबले दूसरी बार ज्यादा वोटों से चुनकर लोकसभा भेजा है, उन्हें जनता ने गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम से 15वीं और16वीं लोकसभा में अपना प्रतिनिधि चुना है। साल 2009 के चुनाव में उन्हें यहां एक लाख मतों से जीत हासिल हुई और दूसरी बार यह आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों के दौरान उनकी लोकसभा में उपस्थिति 97 प्रतिशत रही और इस दौरान उन्होंने 323 डिबेट में हिस्सा लिया है और 385 प्रश्न पूछे हैं।

गौरतलब है कि साल 2014 के आमचुनाव में भाजपा ने गुजरात में सभी 26 सीटें जीती थीं, ये अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकार्ड है, क्या ये रिकार्ड इस बार भी कायम रहेगा, यही सवाल अब हर किसी के जेहन में घूम रहा है, जिसके जवाब के लिए हमें चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा, देखते हैं कि इस बार गुजरात की जनता क्या फैसला सुनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+