ज्यादा नंबर के बदले प्रोफेसर ने छात्रा से मांगा किस, गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित घाटकोपर में पुलिस ने एक प्रोफेसर को कथित रूप से एक 17 वर्षीय महिला छात्र से चुंबन मांगने के बाद गिरफ्तार किया गया। बताया कि प्रोफेसर ने चुंबन कि एक जूनियर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अधिक अंक के बदले मांगा। यह घटना 8 मार्च को घाटकोपर कॉलेज में हुई थी, लेकिन शनिवार को इसकी सूचना दी गई। लड़की ने अपने परिवार को इस घटना की जनकारी, जिसके बाद पंत नगर पुलिस थाने में परिवार के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। परिवार ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहिणी काले ने कहा, 'आरोपी ने लड़की से एक चुंबन के बदले परीक्षा में उसके अंक बढ़ाने को कहा था। हमने प्रोफेसर के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।' यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 354 ए और यौन अपराध अधिनियम, 2012 (पॉस्को) के तहत बच्चों के संरक्षण से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications