दो केलों का बिल 442 रुपए, राहुल बोस के वीडियो के बाद हरकत में आया चंडीगढ़ प्रशासन

नई दिल्ली। हाल ही में एक्टर राहुल बोस ने एक होटल के बेतुके बिल पर गुस्सा निकालते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। मामला महज 2 केलों के लिए 442.50 रुपये का बिल देने को लेकर था। इसको लेकर अब चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर और एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। चंडीगढ़ के होटल जेडब्यू मेरिअट में दो केलों के दाम पर गलत तरीके से जीएसटी लगाकर 442.50 रुपये का बिल बनाए जाने के राहुल बोस भड़क गए थे।

probe ordered in rahul bose matter of Two Bananas in a hotel and shocking bill he got

राहुल बोस ने अपने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया था वह पंजाब के चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेरिअट का था। वीडियो में वे बता रहे थे कि मैं चंडीगढ़ में एक फिल्म के काम से आया हुआ हूं और होटल जेडब्लू मेरिअट में ठहरा हुआ हूं। ये बेहद खूबसूरत है स्वीट है और यहां बड़ी सारी सुविधाएं हैं। मैंने यहां जिम में वर्कआउट करते हुए दो केले मंगाए। देखिए ये केले आए भी हैं और साथ में ये बिल है...देखिए इसे। वीडियो में बिल पर 442.50 रुपये लिखा है। बोस कह रहे हैं कि ये केले मेरे लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं।

राहुल बोस का ये वीडियो देखकर ट्विटर यूजर्स ने होटल जेडब्लू मेरिअट पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। लोगों ने पोस्ट के नीचे होटल को टैग करते हुए कई सारे कमेंट किए। लोग कहने लगे कि- गलती से केले की जगह केले का शेक मांग लिया होता तो पक्का आईफोन की कीमत जिनता बड़ा बिल आता। वहीं किसी और ने लिखा कि लगता है होटल वालों ने ये केले खास ऑस्ट्रेलिया से मंगाए हुए हैं जो इतने पैसे वसूले हैं। कई लोग राहुल को शुक्रिया कहने लगे और बोले कि हम कभी इस होटल की सेवा नहीं लेंगे, लूट रहे हैं ये लोग।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने होटल में मंगाए दो केले तो बिल देखकर उड़े होश, वीडियो बनाकर जाहिर किया गुस्सा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+