कई Pro Khalistani Twitter हैंडल भारत में ब्लॉक किए गए, कनाडा के सांसद जगमीत सिंह का अकाउंट भी बैन हुआ
Khalistani Twitter हैंडल को देशविरोधी इरादों और कंटेंट के कारण ब्लॉक किया गया है। जिन खालिस्तान समर्थक ट्विटर पर भारत में रोक लगाई गई है इनमें कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का हैंडल भी शामिल है।

कई Pro Khalistani Twitter Handles को भारत में Block किया गया है। Canadian Lawmaker Jagmeet Singh का ट्विटर अकाउंट भी बैन किया गया है। पंजाब में अमृतपाल सिंह के प्रकरण के बाद अमेरिका और ब्रिटेन में खालिस्तानी मूवमेंट सुर्खियों में रहा है। इसी बीच भारत ने ये सख्त कार्रवाई की है। दूतावास के बाहर तिरंगे से खिलवाड़ पर भी भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कई खालिस्तान समर्थक ट्विटर अकाउंट्स पर भारत में रोक लगाई गई है। ब्लॉक किए गए अकाउंट्स में कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का ट्विटर हैंडल भी शामिल है। इनके अलावा कनाडा की कवयित्री रूपी कौर, स्वैच्छिक संगठन यूनाइटेड सिख और कनाडा स्थित एक्टिविस्ट गुरदीप सिंह सहोता के ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।
कार्रवाई के बाद जब कोई भारत का इंटरनेट यूजर से इन लोगों के ट्विटर अकाउंट्स को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है तो स्क्रीन पर लिखा आता है, कानूनी सवाल का जवाब मांगा गया है, इसलिए खातों को रोक दिया गया (withheld in response to a legal demand) है।
गौरतलब है कि जगमीत सिंह के अकाउंट को ब्लॉक करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जगमीत अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए कुख्यात रहे हैं। भारत में ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब विदेश में इन खालिस्तानी तत्वों के हमलों में वृद्धि देखी गई है।

बता दें कि खालिस्तानी समर्थकों ने रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ की गई। लंदन में तोड़फोड़ के बाद, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर सैन फ्रांसिस्को (एसएफओ) में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। खालिस्तान समर्थकों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई, इसमें कार्यालय का दरवाजा तोड़ने और जबरन घुसने की कोशिश देखी गई।
ऑनलाइन विजुअल्स में लकड़ी के खंभों पर लगे खालिस्तान के झंडे लहराती भीड़ को वाणिज्य दूतावास भवन के कांच के दरवाजों और खिड़कियों को तोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए। शहर की पुलिस की तरफ से लगाई गई अस्थाई सुरक्षा अवरोधों को तोड़ा गया और परिसर के अंदर दो खालिस्तानी झंडे लगाए गए।












Click it and Unblock the Notifications