प्रियंका ने पति को लेकर किया खुलासा, पत्नी की याद आने पर कुछ ऐसा करते हैं निक

मुंबई। बॉलिवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह करीब तीन साल के लंबे समय के बाद बॉलिवुड में वापसी कर रही हैं। हालांकि फिल्म को रिलीज होने में अभी ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

Nik pc

इस दौरान वह कई निर्देशकों से भी मिल रही हैं। साथ ही कुछ साक्षात्कार भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार दिया है। जिसमें उन्होंने पति और अेमरिकी गायक निक जोनस के लेकर कई खात बातें बताई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें को प्रियंका ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया है कि जब वह निक के साथ नहीं होतीं तो वो क्या करते हैं।

 मैरी कॉम फिल्म देख रहे थे

मैरी कॉम फिल्म देख रहे थे

प्रियंका ने बताया कि जब भी निक को उनकी याद आती है तो निक फिल्म देखने लगते हैं। हैरानी की बात ये है कि निक किसी और की नहीं बल्कि अपनी पत्नी प्रियंका की ही फिल्में देखते हैं। इस बारे में प्रियंका ने कहा कि निक एक बार उनकी याद आने पर मैरी कॉम फिल्म देख रहे थे।

उन्होंने मुझे कॉल किया

उन्होंने मुझे कॉल किया

वह कहती हैं, 'उन्होंने एक दिन मैरी कॉम फिल्म देखी। मैं उस वक्त सफर कर रही थी और तब उन्होंने मुझे कॉल किया।' उन्होंने (निक) कहा, 'मैं आपको याद कर रहा हूं और इसलिए आपकी फिल्म देख रहा हूं।'

ये चीज काफी प्यारी लगी

ये चीज काफी प्यारी लगी

प्रियंका ने कहा, 'मुझे ये चीज काफी प्यारी लगी, अभी हम दोनों एक दूसरे के व्यावसायिक जीवन को तलाश रहे हैं। मैं उनसे मिलने से पहले ना तो जोनस ब्रदर्स के बारे में जानती थी और ना ही उनके संगीत के बारे में मुझे कुछ पता था। हालांकि वो मेरे काम के बारे में काफी कुछ पता कर रहे थे। हम अपनी चीजों को साझा करते हैं।'

जय गंगाजल में दिखाई दी थीं

जय गंगाजल में दिखाई दी थीं

बता दें प्रियंका ने हॉलिवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह ना केवल बॉलिवुड में बल्कि हॉलिवुड में भी कई ऑफरों से घिर गई हैं। वह आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म जय गंगाजल में दिखाई दी थीं। इस बार माना जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक स्क्रीन पर हिट हो सकती है।

 फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज

फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज

उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी दिखाई देंगे। जहां प्रियंका अदिति चौधरी के किरदार में दिखाई देंगी, वहीं फरहन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+