प्रिंयका ने मोदी से कहा 'आप ने तो प्रधानमंत्री बनने की आस लगाई है फिर ऐसा बचकानी हरकतें क्‍यों?'

priyanka
अमेठी। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने अमेठी में चुनाव रैली प्रचार किए जाने के दौरान भाजपा पर सीधा निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा वहीं पार्टी जिसने पूर्व प्रधानमात्री राजीव गांधी द्वारा कंप्‍यूटर लाने के विरोध में संसद नहीं चलने दी थी। भाजपा ने उस समय इस बात की कड़ी आलोचना की थी। प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा की उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी सिर्फ कुर्सी के लिए चुनाव लड़ रही हैं उन्‍हें तो राजनीति से कोई मतलब भी नहीं है।

अमेठी में अपने भाई और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गाध्‍ंाी के लिए चुनाव-प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर कई सारे पलटवार किए। प्रियंका ने कहा कि जो सोच उनके पिता यानी कि राजीव गांधी की थी ठीक वैसी ही सोच राहुल गांधी की भी है। उन्‍होंने सभी विरोधी पार्टियों समेत भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोग राहुल को शहजादा, कॉमेडियन कहकर पुकारते हैं लेकिन उन्‍हें ये नहीं पता कि राजनीति ऐसे नहीं चलती है।

प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्‍हें प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समझना चाहिए। ऐसे में उन्‍हें बचकानी हरकतों से बाज आना चाहिए साथ ही शहजादे और हास्‍य-व्‍यंग्‍य जैसे शब्‍दों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। प्रियंका ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी सोच राजीव गांधी से मिलती है। जो नेता उन्‍हें मजाकिया या फिर नौसिखिया की संज्ञा दे रहे हैं वे कल पछताएंगे। अमेठी की समस्‍याओं के बारे में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि यहां बिजली की थोड़ी समस्‍या जरूर है लेकिन किसी भी समस्‍या को जड़ से खत्‍म करने के लिए थोड़ा समय लगता है और आने वाले समय में अमेठीक ो 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+