प्रियंका गांधी ने चिट्ठी लिखकर की CM योगी की तारीफ, किया ये अनुरोध

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर योगी सरकार की सराहना की है। वहीं सीएम योगी को चिट्ठी लिखकर अपनी सुरक्षा को कम करने का अनुरोध किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप सुरक्षा का दायरा कम से कम रखें ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा कि, मेरी यात्रा के दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा होने वाले इंतजाम की मैं सराहना करती हूं। लेकिन इन सुरक्षा इंतजाम के कारण जनता को होने वाली परेशानी से मैं बहुत व्यथित हूं। जनता का सेवक एक होने के नाते मेरे कारण जनता को कई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रियंका ने पत्र में आगे लिखा कि, पिछले दिनों मेरी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन व पुलिस के 22 वाहन काफिले में शामिल थे।

उन्होंने लिखा कि, इस कारण जनता और कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी हुई। दिल्ली और अन्य राज्यों में भी मेरी सुरक्षा का इंतजाम है, जिसमें मात्र एक सुरक्षा वाहन मेरे साथ चलता है। इससे किसी को आपत्ति भी नहीं होती है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में मेरे दौरे के दौरान हमेशा ट्रैफिक को रोका जाता है, जिससे जनता को बहुत दिक्कत होती है। मेरी समझ में इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसमें जनता को बाधित करने के अलावा सरकार के संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है।

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी से अपील की है कि उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कम किया जाए, जिससे जनता को परेशानी ना हो। इस तारीफ के बीच प्रियंका ने योगी सरकार पर आरोप भी लगाए उन्होंने कहा कि भाजपा-राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र के उम्भा गांव में भू माफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+